फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   228 beds will get continuous oxygen supply in Una district

ऊना जिले में 228 बेड को निरंतर मिलेगी ऑक्सीजन सप्लाई

Mon, 13 Sep 2021 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
228 beds will get continuous oxygen supply in Una district
हरोली क्षेत्र में ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ अवसर पर मौजूद सतपाल सत्ती, प्रो राम कुमार व अन्य। - फोटो : Una
हरोली (ऊना)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पालमपुर से जिला ऊना के तीन ऑक्सीजन प्लांट का वर्चुअल लोकार्पण किया। इन तीन ऑक्सीजन प्लांट से जिले के तीन स्वास्थ्य संस्थानों में 228 बेड को निरंतर ऑक्सीजन सप्लाई मिलेगी।
विज्ञापन

छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार हरोली अस्पताल से कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर सत्ती ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना, डीसीएचसी हरोली तथा पालकवाह में ऑक्सीजन प्लांट के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार जताया। उन्हाेंने कहा कि हरोली और पालकवाह में 500-500 एलपीएम क्षमता और ऊना अस्पताल में 1000 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है। इससे जिला में ऑक्सीजन सिलिंडर पर निर्भरता खत्म होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पालकवाह में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के सहयोग से, जबकि हरोली में नेस्ले कंपनी के सहयोग से ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है। वहीं क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पीएम केयर्स फंड से प्लांट की स्थापना की गई है। सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार कोविड की तीसरी लहर से बचने के लिए तैयारी कर रही है। जहां ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाई जा रही है। वहीं पर्याप्त मात्रा में बेड भी लगाए गए हैं, ताकि कोरोना संक्रमित की इलाज में किसी प्रकार की कमी न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना की पहली दो लहरों में प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर बेहतर कार्य किया और कहीं कोई कमी नहीं आई। इस अवसर पर एपीएमसी अध्यक्ष बलबीर बग्गा, उपायुक्त राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन, एसडीएम विकास शर्मा, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी जीएस राणा, सीएमओ डॉ. रमण कुमार शर्मा, डॉ. अजय अत्री, डॉ. संजय मनकोटिया, टाहलीवाल औद्योगिक संघ के अध्यक्ष राकेश कौशल सहित अन्य मौजूद रहे।

84.08 लाख रुपये है लागत
ऊना जिले में 84.08 लाख रुपये की लागत से तीन ऑक्सीजन प्लांट्स स्थापित किए गए हैं। डीसीएचसी पालकवाह में 23.92 लाख से 500 एलपीएम प्लांट लगाया गया है। इससे 34 बेड को निरंतर ऑक्सीजन मिलेगी। डीसीएचसी हरोली में 22.60 लाख रुपये की लागत से 500 एलपीएम प्लांट लगाया गया है, जिससे 50 बेड को ऑक्सीजन सप्लाई सुनिश्चित होगी। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में 37.55 लाख रुपये खर्च कर 1000 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया है। जिससे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में 144 बेड को ऑक्सीजन मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed