फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   प्रभु भक्ति के बिना मनुष्य जन्म व्यर्थ: अतुल कृष्ण

प्रभु भक्ति के बिना मनुष्य जन्म व्यर्थ: अतुल कृष्ण

Thu, 18 Apr 2019 10:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
प्रभु भक्ति के बिना मनुष्य जन्म व्यर्थ: अतुल कृष्ण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। उपमंडल अंब के ज्वार में अतुल कृष्ण महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन प्रवचनों से श्रद्धालुओं को निहाल कर दिया। उन्होंने कहा कि धर्म का फल संसार के बंधनों से मुक्ति एवं भगवान की प्राप्ति है। जिसके मन में भगवान को प्रसन्न करने का संकल्प है उसे बार-बार श्रीमद् भागवत की कथा सुननी चाहिए।

उन्होंने कहा कि श्री हरि की भक्ति के बिना मनुष्य जन्म व्यर्थ है। इस संसार में अगर कोई वस्तु दुर्लभ है तो वह है श्री कृष्ण की भक्ति। उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति की माता परम सौभाग्यशाली और पिता महापुण्यात्मा हैं जो अपने हृदय में श्रीकृष्ण का सदैव चिंतन किया करते हैं। जो प्रीति पूर्वक भगवान के नाम का जप करते हैं वे अपनी आत्मा का जीते जी उद्धार कर लेते हैं। मनुष्य को संसार की आसक्ति एवं निशिद्ध कर्मों से सदैव बचना चाहिए। हम सभी आशा के सैकड़ों बंधनों में स्वयं ही बंधे हैं। अत: मन को तृष्णा की अग्नि से न संतप्त कर अमृतोपम भगवान की शरण लेने में ही परम सुख है।
विज्ञापन


अतुल कृष्ण महाराज ने कहा कि प्रभु की भक्ति का प्रत्यक्ष चमत्कार ही है कि भगवान अपने आश्रितों की हर इच्छा बिन मांगे ही पूरी कर देते हैं। संसार में मनुष्य को आंसू मिलते हैं जब की प्रभु के द्वार से खुशियां। कथा में भगवान कपिल का प्राकट्य, शिव-पार्वती प्रसंग, ध्रुव को भगवान की प्राप्ति एवं भरत का चरित्र का व्याख्यान किया गया। कथा के बाद श्रद्धालुओं ने आरती कर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर ओमदत्त शर्मा, किशन चंद, राजेश धीमान, शिव कुमार, प्रकाश धीमान, रछपाल सिंह, रविंद्र सिंह, अश्वनी शर्मा, सुभाष चंद्र, राजिंद्र पाल सिंह, कुलभूषण सिंह, ऊमा शर्मा, मुकेश धीमान, कुलदीप सिंह, तरसेम लाल, सुनील कुमार, केसी शर्मा, राजिंद्र सिंह, मेहर सिंह सहित अन्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed