{"_id":"5cb60e11bdec22140b20b407","slug":"21555435025-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सती के बयान पर भड़की कांग्रेस, पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सती के बयान पर भड़की कांग्रेस, पुतला फूंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की ओर से राहुल गांधी के बारे में की गई टिप्पणी पर जिला कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राजू पराशर, विधायक सतपाल सिंह रायजादा के नेतृत्व में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पुतला फूंका। वहीं कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पुतला फूंकने की सूचना मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। इसी बीच पुलिस कर्मियों ने पुतले को बुझाने का प्रयास किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जब पुतले को आग लगाई तो एक पुलिस कर्मी ने आग को बुझाने के लिए पुतले पर लात मारी मगर पुतला उछलकर कांग्रेसी कार्यकर्ता के ऊपर जा गिर गया। इससे उसे हलकी चोट भी पहुंची। जिस पर पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर कहासूनी हुई। जिससे काफी देर तक माहौल गर्मागया। इस मौके जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश पराशर ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। जनसभाओं में कांग्रेस के खिलाफ घटिया बयानबाजी कर रहे है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बारे में की गई अभद्र टिप्पणीयों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यदि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने माफी न मांगी, तो आने वाले दिनों ओर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं सदर विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि ऊना मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की टिप्पणी का जवाब दिया है। अब आने वाले लोकसभा चुनावों में जनता भी भाजपा को इसका जवाब देगी।
विज्ञापन
उन्होंने एक धार्मिक संस्था के बारे में भी अशोभनीय टिप्पणी की है। जिससे लोग आहत हुए हैं। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश पराशर, सदर विधायक सतपाल रायजादा, प्रदेश कांग्रेस सचिव विवेक शर्मा, जिला महासचिव विवेक मिंका, जिला सचिवब दीपक लट्ठ, राज कुमार, अखिल अग्निहोत्री, हजारी लाल धीमान, विनोद बिट्टू, केसी शर्मा सहित अन्य कांग्रेय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।