फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   क्षेत्रीय अस्पताल में टीबी रोगियों को मिलेगी विशेष सुविधा

क्षेत्रीय अस्पताल में टीबी रोगियों को मिलेगी विशेष सुविधा

Mon, 07 Jan 2019 10:50 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में टीबी रोगियों को मिलेगी विशेष सुविधा
demo

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। जिला को क्षय मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पखवाड़ा अभियान के तहत ओपीडी पर्ची काउंटर के पास अस्थाई काउंटर स्थापित किया गया है।

इसका उद्देश्य क्षय रोगियों को सीधा सुविधा उपलब्ध कराना है। सोमवार दोपहर दोपहर तीन बजे तक काउंटर पर 12 मरीजों को सुविधा का लाभ देकर जागरूक किया गया। अब तक इस काउंटर पर 51 मरीजों को सुविधा का लाभ पहुंचाया जा चुका है। काउंटर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सेवाएं दे रही बीसीसी समन्वयक कंचन माला और फार्मासिस्ट रजनी ने बताया कि क्षय रोग से जिला को मुक्त बनाने के लिए काउंटर को ओपीडी पर्ची कक्ष के पास स्थापित किया गया है। जितने में टीबी के रोगी हैं, उन्हें आसानी से ढूंढने तथा उन्हें आसान सुविधा प्रदान करने के लिए पहली जनवरी से पखवाड़े को शुरू किया गया है।
विज्ञापन


अब तक पहले सप्ताह में 51 मरीजों को काउंटर पर सेवाएं दी जा चुकी हैं। पर्ची काउंटर पर क्षय रोग का रोगी जैसे ही पर्ची बनाएगा। उसे वहां से सीधा इस काउंटर पर भेजा जाएगा। जिसमें उसे टीबी आदि से संबंधित उपचार एवं निशुल्क रूप से टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. प्रवीन ने बताया कि उक्त सुविधा को प्रदेश सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed