{"_id":"5bfc2bbdbdec2241b2772f79","slug":"21543252925-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंडारी ने किया सब्जी मंडियों का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंडारी ने किया सब्जी मंडियों का दौरा
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
ऊना-संतोषगढ़ मंडियों को मिलेंगे बीस लाख
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल प्रदेश मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन बलदेव भंडारी ने ऊना दौरे के ऊना, संतोषगढ़ और भदसाली सब्जी मंडियों का दौरा किया। उन्होंने अंब की टकारला मंडी का भी निरीक्षण किया।
भंडारी ने ऊना के पास रामपुर पंचायत में बनने वाली नई सब्जी मंडी के चयनित स्थान का निरीक्षण किया। वहीं, ऊना की वर्तमान मंडी है का भी निरीक्षण किया और आढ़तियों की समस्याएं जानीं। उन्होंने कहा कि मंडियों का एक बार निर्माण हो गया, उसके बाद राम भरोसे ही चल रही हैं। ऊना और संतोषगढ़ के जो एस्टीमेट भेजे हैं, दोनों के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृति कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसान को उनकी फसल का उचित मूल्य मिले, इसकी चिंता की जा रही है। किसान फसल लेकर मंडी में आता है, उसके ठहरने के लिए व्यवस्था हो इसे दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसानों के लिए पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 585 सब्जी मंडियां हैं। हिमाचल में 19 मंडियों में ऑनलाइन सुविधा शुरू की गई है। सभी सब्जी मंडियों को लक्ष्य दिया गया है ताकि वह पूरा करें। उन्होंने कहा कि विश्व बैंक से 1134 करोड़ का देश को प्रोजेक्ट मिला है। इसमें 131 करोड़ मार्केटिंग बोर्ड को प्राप्त हुए हैं, ताकि सब्जी मंडी के हालत सुधारे जा सके। इस अवसर पर सचिव सर्वजीत सिंह, कुलदीप, जेई अशोक, सतीश ठाकुर, राम स्वरूप सैनी, शंभू गोस्वामी व कमल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
भदसाली में रास्ते के बिना बना दी सब्जी मंडी
मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष ने हरोली हलके के भदसाली में 1.20 करोड़ से बनाई सब्जी मंडी को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि दुख होता है कि राजनीतिक कारणों से इस प्रकार के निर्माण करवाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जब सब्जी मंडी तक पहुंचने के लिए अभी तक रास्ता ही नहीं है, तो इसका निर्माण क्यों करवाया गया। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए के उचित कार्रवाई की जाए ताकि किसानों को लाभ भी हो सके।