फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   158 स्कूलों में शुरू हुई प्री प्राइमरी कक्षाएं

158 स्कूलों में शुरू हुई प्री प्राइमरी कक्षाएं

Wed, 10 Oct 2018 10:37 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
158 स्कूलों में शुरू हुई प्री प्राइमरी कक्षाएं
- फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। जिले में भी प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। ऊना में 158 सरकारी स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू हो गई हैं। जिले में 520 के करीब प्राथमिक स्कूल हैं। इनमें से अभी तक 158 स्कूलों में ही नर्सरी की कक्षाएं शुरू हो पाई हैं।

शिक्षा विभाग बाकी 332 स्कूलों में भी धीरे-धीरे नर्सरी कक्षाएं शुरू करेगा। इन स्कूलों में अभिभावकों की ओर से नन्हे-मुन्हें बच्चों का दाखिला करवाया जा रहा है। शिक्षा खंड अंब के तहत 26 प्राथमिक स्कूलों में, शिक्षा खंड बंगाणा के तहत 34, शिक्षा खंड गगरेट-1 के तहत 25, शिक्षा खंड ऊना के तहत 27, शिक्षा खंड गगरेट-2 के तहत 22 और शिक्षा खंड हरोली के तहत 24 प्राथमिक स्कूलों में नर्सरी की कक्षाएं शुरू की गई हैं। यहां पर नन्हे-मुन्हें विद्याथियों के दाखिले भी किए जा रहे हैं। नर्सरी कक्षाओं में 10 अक्तूबर तक दाखिल होंगे।
विज्ञापन


निजी स्कूलों से बेहतर मिलेगी शिक्षा
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोगिंद्र सिंह कुटलैड़िया ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से प्राथमिक स्कूलों में नर्सरी कक्षाएं शुरू करना सराहनीय कदम है। सरकारी स्कूलों में इन विद्यार्थियों को निजी स्कूलों से बेहतर शिक्षा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नर्सरी के लिए दाखिले शुरू
जिला शिक्षा उपनिदेशक एचआर गुलेरिया ने बताया कि जिले में 158 सरकारी स्कूलों में नर्सरी कक्षाएं शुरू कर दी हैं। इन स्कूलों की नर्सरी कक्षा में करीब एक हजार तक के दाखिले हो चुके हैं। हालांकि शिक्षा विभाग की ओर से नर्सरी कक्षाओं में दाखिलों की उचित सूची बनाई जाएगी। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को निजी स्कूलों से बेहतर शिक्षा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed