फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   मतदाता सूची में दर्ज किए विद्यार्थियों के नाम

मतदाता सूची में दर्ज किए विद्यार्थियों के नाम

Wed, 03 Oct 2018 10:33 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची में दर्ज किए विद्यार्थियों के नाम
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में मतदाता जागरूकता एवं रजिस्ट्रीकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में आरके पाराशर, निर्वाचन कानूनगो ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्या डॉ. इंदु बाला ने की। इस मौके पर आरके पाराशर द्वारा विद्यार्थियों को निर्वाचन की प्रक्रिया संबंधी जानकारी दी तथा उनसे राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान सभी पात्र विद्यार्थियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए फॉर्म भरे। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों अन्य शिक्षण संस्थानों में भी ऐसे ही विशेष अभियानों का आयोजन किया जाएगा। निर्वाचन आयोग द्वारा वर्तमान में एक सितंबर से 31 अक्तूबर तक 42-गगरेट विस क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। इस अवधि के दौरान ऐसे सभी मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज किया जाएगा, जिनकी आयु 1-1-2019 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है या उससे अधिक हो चुकी है। इसके अलावा ऐसे सभी मतदाता जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जो अब उस स्थान का परित्याग कर चुके हैं के नाम भी मतदाता सूची से काटे जाएंगे। इस अवधि के दौरान स्वीप कार्यक्रम के तहत सभी स्कूलों तथा कॉलेजों में 18 वर्ष या उससे अधिक की आयु पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इस मौके पर प्रो. दिनय, प्रो. बनिता, डॉ. सरोज, प्रो. राम मूर्ति, प्रो. संजय भाटिया, प्रो. सुशील, सुरिंद्र कुमार, नरिंद्र सिंह आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed