फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   वॉलीबाल की टकोली, कुश्ती की धुसाड़ा ने जीती ट्रॉफी

वॉलीबाल की टकोली, कुश्ती की धुसाड़ा ने जीती ट्रॉफी

Fri, 14 Sep 2018 10:04 PM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
वॉलीबाल की टकोली, कुश्ती की धुसाड़ा ने जीती ट्रॉफी
sports shimla

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसदेहड़ा में शुक्रवार को संपन्न हुए तीन दिवसीय अंडर-19 छात्रों के जिला स्तरीय खेलकूद मुकाबले में वॉलीबाल की ट्रॉफी पर जीएसएसएस टकोली ने कब्जा किया है।

कुश्ती की ट्रॉफी धुसाड़ा स्कूल ने अपने नाम की है। समापन समारोह पर बतौर मुख्य अतिथि पधारे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सतपाल सत्ती ने विजेता उपविजेता टीमों को पुरस्कारों से नवाजा। वॉलीबाल का फाइनल मैच टकोली तथा दौलतपुर चौक स्कूल की टीमों के बीच खेला गया। टकोली स्कूल ने 3-0 से मैच में जीतकर ट्रॉफी पर अपना नाम लिखवाया।
विज्ञापन


खो-खो का फाइनल मैच रोड़ा स्कूल तथा ललड़ी स्कूल के बीच खेला गया, रोड़ा स्कूल ने ललड़ी को शिकस्त देकर जीत दर्ज कराई। कुश्ती धुसाड़ा के पहलवाल सबसे भारी पड़े। फाइनल मुकाबले में धुसाड़ा के पहलवानों ने जीएसएसएस ऊना को मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की। हॉकी मैच जीएसएसएस लड़के ऊना तथा डीएवी ऊना के बीच मैच पेंडिग रखा गया है। कबड्डी का फाइनल भी विवाद के बीच रद हुआ। बैडमिंटन का फाइनल मैच वीपीएस बहडाला तथा जीएसएसएस चढ़तगढ़ के बीच खेला गया, बहडाला स्कूल ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर स्थानीय स्कूल के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मनोरंजन किया। इस मौके पर मेजबान स्कूल के प्रधानचार्य अशोक कुमार, डीएसएसए के उपाध्यक्ष सोमलाल, सुशील लट्ठ, अजय शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष मंजू चंदेल, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, विभिन्न वार्ड पार्षद, टूर्नामैंट के समन्वयक भीष्मपाल,यश्पाल सिंह, एमएम गर्ग, रामजीदास, शिक्षिका सपना कुमारी, रितु रजन, मीनाक्षी, अनुराधा, अजय कुमार, राजीव शर्मा शाम लाल, ओंकार सिंह, डीपी भीष्म पाल, डीपी अजय कटारिया, डीपी रजिंद्र कुमार, डीपी विनोद कुमार, डीपी शाम लाल, डीपी प्रवीन कुमार, डीपी शमशेर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed