फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   चिंतपूर्णी में हार्टअटैक से श्रद्धालू की मौत

चिंतपूर्णी में हार्टअटैक से श्रद्धालू की मौत

Fri, 15 Dec 2017 10:35 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी में हार्टअटैक से श्रद्धालू की मौत

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरवाई (ऊना)।
शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में शुक्रवार को संक्रांति के दिन मां चिंतपूर्णी के दरबार मे माथा टेकने आए एक श्रदालु की हार्टअटैक आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिल कुमार (44) निवासी लुधियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार संक्रांति के दिन मां चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए पंजाब से आए श्रद्धालु अनिल परिवार सहित मां के दरबार पहुंचा था। सुबह करीब चार बजे जब वह अपने परिवार के साथ दर्शन पर्ची लेकर पुराने बस स्टैंड की सीढ़ियों के पास जैसे ही लाइन में लगा कि वहीं पर बेहोश होकर गिर पड़ा। इस पर पारिवारिक सदस्यों ौर सुरक्षा कर्मियों ने उनको चिंतपूर्णी अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इस मामले की सूचना पुलिस के पास दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। परिजनों ने बताया कि अनिल दिल का मरीज था और उनका उपचार भी चला हुआ था। वह लुधियाणा में दर्जी का काम करते थे। डीएसपी अंब अजय राण ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। मृतक दिल का मरीज बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed