{"_id":"5a2fd8844f1c1b0d698c17fb","slug":"21513085060-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दर्जन घरों में छाया अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दर्जन घरों में छाया अंधेरा
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
क्षेत्र के फतेहवाल गांव के करीब एक दर्जन घरों में एक सप्ताह से बिजली गुल है। बिजली न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस बारे में विद्युत बोर्ड को दो बार शिकायत भी की लेकिन अभी तक समस्या का हल नहीं हो पाया। बिजली न होने से दैनिक कार्यों को निपटाने में दिक्कत पेश आ रही है जिससे ग्रामीणों में भारी रोष है।
फतेहवाल गांव के गुरपाल चंद, राजन कुमार, जसवंत, नसीब चंद, शमशेर, अमरनाथ सिंह, राजन कुमार, धर्मचंद और कुलदीप कुमार का कहना है कि पिछले पांच दिनों से गांव के एक दर्जन से अधिक परिवारों में बिजली आपूर्ति ठप है। पूरी रात गांव अंधकार में डूबा रहता है। बिजली न होने से मोबाइल चार्जिंग सहित अन्य जरूरी काम नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रात का खाना भी गृहणियों को अंधेरे में ही बनाना पड़ता है जिससे उन्हें काफी परेशानी पेश आ रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रविवार देर शाम को दो विद्युत कर्मी भी गांव पहुंचे थे लेकिन बिना बिजली सुचारु किए वापस लौट गए। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या को लेकर विभाग को दो से तीन बार बताया लेकिन अभी तक समस्या का हल नहीं हो पाया है। उन्होंने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विद्युत बोर्ड के एसडीओ अशोक धीमान का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत मिली है। सुबह जेई सहित अन्य विद्युत कर्मियों को मौके पर भेज दिया गया है। जल्द ही समस्या का हल कर दिया जाएगा।