फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   207 corona infected, including four-month-old baby girl in una

ऊना जिले में चार माह की बच्ची समेत 207 कोरोना संक्रमित

Thu, 06 May 2021 10:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
207 corona infected, including four-month-old baby girl in una
ऊना। जिले में चार माह की बच्ची समेत 207 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें रैपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट में 156 और पैंडिंग आरटीपीसीआर लैब रिपोर्ट में 51 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

आईएचबीटी पालमपुर से आई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में 1126 सैंपल निगेेटिव, नौ रिपीट और 51 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। वीरवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में 540 सैंपलाें की जांच गई। इनमें 156 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कियोस्क एमसी एरिया ऊना में एक सैंपल की जांच में एक और क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में 127 सैंपल की जांच में 34 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा थानाकलां स्वास्थ्य खंड में 143 सैंपल जांच में 24, हरोली स्वास्थ्य खंड में 46 सैंपल जांच में 10, गगरेट स्वास्थ्य खंड में 55 सैंपल जांच में 20, बसदेहड़ा स्वास्थ्य खंड में 43 सैंपल जांच में दस और अंब स्वास्थ्य खंड में 125 सैंपल 57 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रैपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट में बदराह सोहारी में तीन, ठारा अंब में छह, अंब ठठल में छह, चौकी मन्यार में दस कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर रमन कुमार शर्मा ने बताया कि सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अधिकतर मामले बिना लक्षण होने के कारण उन्हें होम आइसोलेट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

डीसीएचसी हरोली पूरी तरह पैक
डीसीएचसी हरोली कोरोना संक्रमितों से पूरी तरह पैक हो गया है। कोरोना संक्रमित मरीजों के बढ़ती संख्या के कारण यहां सभी 45 बेड पर मरीज हैं। कोई भी बेड खाली नहीं है। हालांकि डीसीएचसी पालकवाह में 51 बेड में से 31 बेड अभी खाली हैं। इसके साथ यहां बेड की संख्या बढ़ाने को लेकर भी प्रयास किए जा रहे हैं। रविवार तक यहां बेड की संख्या बढ़ाने का लक्ष्य है। सीएमओ डॉक्टर रमन कुमार शर्मा ने बताया कि डीसीएचसी पालकवाह और डीसीसीसी खड्ड में बेड उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed