फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   विशाल रोहतक के नाम रहा भारत केसरी खिताब

विशाल रोहतक के नाम रहा भारत केसरी खिताब

Mon, 15 Apr 2019 11:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
विशाल रोहतक के नाम रहा भारत केसरी खिताब
मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय लखदाता दंगल कमेटी के सौजन्य से बसदेहड़ा के खेल स्टेडियम में महादंगल का आयोजन करवाया गया, जिसमें करीब 200 पहलवानों ने कुश्तियां लड़ीं। भारत केसरी का खिताब विशाल रोहतक ने अपने नाम किया, उन्हें एक लाख एक हजार नकद, ट्रॉफी एवं मेडल से नवाजा गया। उपविजेता मौसम खत्तरी को 71 हजार नकद, ट्रॉफी तथा मेडल दिया गया। भारत कुमार का प्रथम पुरस्कार छोटा खन्नी होशियारपुर ने जीता। उन्हें 45 हजार नकद, उपविजेता नरेंद्र खन्ना को 35 हजार नकद, ट्रॉफी एवं मेडल दिया गया। हिमाचल केसरी का खिताब नवीन रोहतक ने अपने नाम किया, उन्हें 31 हजार, उपविजेता मंदीप हरियाणा को 25 हजार ट्रॉफी एवं मेडल से सम्मानित किया गया। हिमाचल कुमार बने विशाल खन्ना को 21 हजार नकद उपविजेता दिनेश पंजाब पुलिस को 15 हजार, ट्रॉफी एवं मेडल से नवाजा गया। शेर-ए-हिमाचल पारस कांगड़ा को 21 हजार नकद, उपविजेता गौरव ऊना को 15 हजार नकद, ट्रॉफी एवं मेडल दिया गया। सितार-ए-हिमाचल का खिताब गौरव ऊना ने जीता। उन्हें 11 हजार नकद, उपविजेता अमित अंब को 71 सौ रुपये नकद, ट्रॉफी तथा मेडल से सम्मानित किया गया। इस मौके प्रदेश सरकार में ग्रामीण विकास एवं पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती भी उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed