फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   लाइन में खड़े रहे श्रद्धालु, लिफ्ट से होती रही एंट्री

लाइन में खड़े रहे श्रद्धालु, लिफ्ट से होती रही एंट्री

Sun, 16 Dec 2018 10:15 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
लाइन में खड़े रहे श्रद्धालु, लिफ्ट से होती रही एंट्री
crowed in Chintpurni - फोटो : अमर उजाला

लाअमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरवाईं/चिंतपूर्णी (ऊना)। धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी में रविवार संक्रांति के अवसर पर 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। छुट्टी का दिन होने के कारण रविवार को अच्छी-खासी भीड़ मां के दरबार में देखने को मिली।

सुबह 11 बजे तक श्रद्धालुओं की डबल लाइन लुधियाना सराय तक पहुंच चुकी थी। चिंतपूर्णी मंदिर की लिफ्ट और वापसी गेट पर ग्रहरक्षकों का कोई कंट्रोल नहीं था। इससे श्रद्धालुओं को घंटों लाइनों में खड़े रहकर दर्शनों के लिए इंतजार करना पड़ा। जबसे जिला प्रशासन ने भूतपूर्व सैनिकों को हटाकर होम गार्ड जवानों की तैनाती की है तब से चिंतपूर्णी में व्यवस्थाएं बेलगाम दिख रही हैं।
विज्ञापन


पूर्व मंदिर ट्रस्टी केवल कृष्ण कालिया और निरंजन कालिया का कहना है कि कुछ श्रद्धालु चोर दरवाजों से चंद मिनटों में दर्शन कर लौट रहे हैं। वहीं लाइनों में खड़े श्रद्धालु अव्यवस्था के कारण धक्के खाने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि कई दलाल श्रद्धालुओं को बहला-फुसला कर लिफ्ट के पास पहुंचा देते हैं और लिफ्ट खुलते ही सैकड़ों लोग लिफ्ट के रास्ते से घूमकर व्यवस्थाओं को तार-तार कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि कई दलाल भीड़ वाले दिन जमकर चांदी कूट रहे हैं। उन्होंने बताया कि भीड़ वाले दिनों में श्रद्धालुओं को दी जाने वाली दर्शन पर्ची भी मजाक बनकर रह गई है। आधे से ज्यादा श्रद्धालु अलग-अलग रास्तों से प्रवेश कर बिना पर्ची के मंदिर में माथा टेकने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि लिफ्ट अक्षम श्रद्धालुओं के लिए नहीं बल्कि मंदिर में शॉर्टकट तरीके से माथा टेकाने वाले दलालों द्वारा पैसा एकत्रित करने के लिए प्रयोग में लाई जा रही है। मंदिर के पूर्व ट्रस्टियों ने बताया कि मंदिर की एंबुलेस एक सप्ताह से खराब है। इससे दिव्यांग श्रद्धालुओं को रोजाना मंदिर पहुंचने के लिए भटकना पड़ रहा है। एसडीएम अंब सुनील वर्मा का कहना है कि एंबुलेस शीघ्र ठीक करवा दी जाएगी। उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति का कहना है कि लिफ्ट से श्रद्धालुओं को भेजने का वीडियो उन्हें मिला है। उपायुक्त ने कहा कि रविवार को लिफ्ट पर श्रद्धालुओं को भेजने पर जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed