फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   अध्यक्ष के खिलाफ डाला अविश्वास प्रस्ताव

अध्यक्ष के खिलाफ डाला अविश्वास प्रस्ताव

Mon, 12 Mar 2018 10:56 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष के खिलाफ डाला अविश्वास प्रस्ताव

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

टाहलीवाल (ऊना)।
नगर पंचायत टाहलीवाल के पांच पार्षदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्षदों और अध्यक्ष के बीच मनमानी किए जाने और विकास कार्यों में गुणवत्ता को लेकर काफी अरसे से खींचतान जारी है। इसके चलते पांचों पार्षदों ने अविश्वास मत का प्रस्ताव डाला है। पार्षदों ने सोमवार को उपायुक्त को अविश्वास मत पत्र सौंपा। सोमवार को नगर पंचायत टाहलीवाल की वाइस चेयरपर्सन सुनीता कुमारी की अगुवाई में पार्षद सुमन कुमारी, राज कुमारी, कुलदीप सिंह और राज कुमार ने नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास मत पत्र पारित किया।

पार्षदों ने कहा कि वे नगर पंचायत अध्यक्ष की कारगुजारी से सहमत नहीं है। उन्होंने उपायुक्त से अविश्वास प्रस्ताव लाने संबंधी अधिकारी को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाने की गुहार लगाई। नगर पंचायत में लंबे अरसे से विकास कार्यों के लेखे-जोखे को लेकर खींचतान थी। इस बारे में एसडीएम को लिखित शिकायत की गई थी। अब पांचों पार्षद बिना प्रस्ताव पास कार्यों एवं विकास कार्यों के लेखे-जोखे की जानकारी नहीं देने को लेकर बैठकों में अपना विरोध जता रहे थे। नगर पंचायत में कार्यों की पार्षदों को कोई जानकारी न मिलने पर नगर पंचायत की बैठकों में विकास बुरी तरह से प्रभावित हो रहे थे।
विज्ञापन


नगर पंचायत टाहलीवाल कि उपाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने कहा कि नगर अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास मत लाया है। उपायुक्त को अविश्वास मत पत्र सौंप दिया है।
नगर पंचायत टाहलीवाल की अध्यक्ष राजवीर कौर का कहना है कि उन पर लगाए आरोप पार्षद साबित नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि अब राजनीतिक गठजोड़ से पार्षदों ने उनके खिलाफ अविश्वास मत लाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed