{"_id":"5a254d5e4f1c1b69678bfea6","slug":"201512394078-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने रुकवाई बॉस्केटबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने रुकवाई बॉस्केटबाल प्रतियोगिता
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
राजकीय महाविद्यालय ऊना में राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालय की महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता को पुलिस ने शुरू होने से पहले ही रुकवा दिया। प्रशासन ने यह कार्रवाई ऊना कॉलेज के स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम की सुरक्षा के चलते अमल में लाई। हालांकि कॉलेज प्रशासन और प्रदेश भर से खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे खिलाड़ियों को इससे खासी परेशानी झेलनी पड़ी। बेशक प्रतियोगिता का कॉलेज मैदान में न करने का कारण पुलिस और कॉलेज प्रशासन के आपस में तालमेल की कमी रही हो लेकिन इससे कॉलेज प्रशासन और खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगी।
इंटर कॉलेज बास्केटबाल प्रतियोगिता के समय से न शुरू होने की सूचना मिलते ही एडीएम सुखदेव सिंह, एसडीएम पृथीपाल सिंह, डीएसपी कुलविंद्र सिंह और तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। यहां पर चर्चा के बाद इंटर कॉलेज बास्केटबाल प्रतियोगिता को सलोह स्कूल मैदान में करवाने का निर्णय लिया गया। सलोह स्कूल में काफी देर बाद प्रतियोगिता शुरू हो पाई। जुलाई माह में हिमाचल विवि ने खेल कलेंडर जारी कर इंटर महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता का ऊना कॉलेज में चार दिसंबर को करने का एलान किया था। इसे लेकर कॉलेज प्रशासन भी अपनी तैयारियों में जुट गया। आचार संहिता लगते ही चुनाव आयोग ने ऊना कॉलेज की एक बिल्डिंग को कब्जे में ले लिया। चुनाव होने के बाद ईवीएम मशीन को बिल्डिंग में रखते हुए बीएसएफ जवानों के साथ प्रदेश पुलिस को सुरक्षा के लिए तैनात कर दिया।
विज्ञापन
इंटर कॉलेज प्रतियोगिता के लिए ऊना कॉलेज के खिलाड़ी मैदान में तैयारी भी कर रहे थे। रविवार को बाहरी राज्यों से टीमें ऊना भी पहुंच गई लेकिन सोमवार सुबह जैसे ही प्रतियोगिता शुरू होने लगी तो पुलिस ने कॉलेज खेल मैदान में प्रतियोगिता न करवाने का हवाला दे दिया। पुलिस ने रविवार देर शाम कॉलेज खेल मैदान में लगे तंबू तक भी उखड़वा दिए। समय पर प्रतियोगिता न शुरू होने की सूचना मिलते ही पहले एसडीएम पृथीपाल सिंह मौके पर पहुंचे, इसके कुछ देर बार एडीएम सुखदेव सिंह व डीएसपी कुलविंद्र सिंह भी कॉलेज पहुंचे। यहां पर कॉलेज प्रशासन से की गई चर्चा के बाद इंटर कॉलेज प्रतियोगिता को सलोह स्कूल में करवाने का निर्णय लिया गया जो दोपहर बाद शुरू हो पाई।
विज्ञापन
उपायुक्त विकास लाबरू ने कहा कि कॉलेज प्रशासन ने प्रतियोगिता को लेकर कोई पूर्व सूचना नहीं दी। कॉलेज में लगातार अधिकारी निरीक्षण के लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईवीएम सुरक्षा के चलते प्रशासन को ऐसी प्रतियोगिता की जानकारी देनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि मामला सुलझा लिया गया है और प्रतियोगिता सलोह में हो रही है।