फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   2000 crore water purification scheme will be implemented in the state.

Una News: प्रदेश में 2000 करोड़ की जल शुद्धिकरण योजना होगी लागू

Fri, 10 Apr 2026 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 10 Apr 2026 06:58 AM IST
विज्ञापन
2000 crore water purification scheme will be implemented in the state.
हरोली में जल शक्ति विभाग का नवनिर्मित विश्राम गृह ।संवाद - फोटो : 1
हरोली (ऊना)। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में पेयजल की गुणवत्ता सुधारने और जल शुद्धिकरण व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए लगभग 2000 करोड़ रुपये की व्यापक योजना लागू की जाएगी।
विज्ञापन

इस योजना के तहत आधुनिक तकनीक आधारित जल शुद्धिकरण प्रणालियां स्थापित की जाएंगी, जिससे प्रदेशवासियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध होगा और जलजनित बीमारियों में कमी आएगी। योजना को चरणबद्ध ढंग से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री वीरवार को हरोली में जल शक्ति विभाग के नवनिर्मित विश्राम गृह के लोकार्पण के अवसर पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। लगभग 12.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह आधुनिक परिसर 15 सुसज्जित कमरों से युक्त है, जो विभिन्न आयोजनों एवं बाहरी आगंतुकों के लिए बेहतर आवास सुविधा प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री कहा कि हरोली समेत पूरे ऊना जिले में जल संरक्षण के तहत तालाबों के पुनर्जीवन (रिचार्जिंग) पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में छोटे बांधों के निर्माण की संभावनाएं तलाशने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली में लंबे समय से एक ऐसे केंद्रीय स्थान की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जहां बाहर से आने वाले अतिथि ठहर सकें। यह विश्राम गृह उसी आवश्यकता की पूर्ति करेगा। उन्होंने बताया कि परिसर की दीवारों पर हरोली और जिला ऊना के विकास कार्यों को दर्शाती तस्वीरें लगाई जाएंगी, जिससे यहां आने वाले लोगों को क्षेत्र के विकास की एक समग्र झलक प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि आगामी हरोली उत्सव सहित अन्य प्रमुख आयोजनों के दौरान बाहर से आने वाले मेहमानों एवं कलाकारों के लिए यहां ठहरने की समुचित व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।

बता दें, इसी परिसर से 11 अप्रैल को शोभायात्रा से हरोली उत्सव 2026 का शुभारंभ भी किया जाएगा।

हरोली में जल शक्ति विभाग का नवनिर्मित विश्राम गृह ।संवाद

हरोली में जल शक्ति विभाग का नवनिर्मित विश्राम गृह ।संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed