{"_id":"616f058db26a9e55702b682b","slug":"200-post-will-be-fillup-in-sis-india-ltd-una-news-sml387740596","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईएस में भरे जाएंगे सुरक्षा गार्ड के 200 पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईएस में भरे जाएंगे सुरक्षा गार्ड के 200 पद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। रोजगार की राह ताक रहे बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पंजाब की एक निजी कंपनी सुरक्षा गार्ड के 200 पदों को भरने जा रही है। इसके लिए ऊना जिले में दो दिन साक्षात्कार लिए जाएंगे। साक्षात्कार में चयनित उम्मीदवारों को नौकरी का मौका मिलेगा।
जानकारी के अनुसार रनबीर सिंह (एसआईएस इंडिया लिमिटेड) फतेहगढ़ साहिब पंजाब द्वारा सुरक्षा गार्ड के 200 पद अधिसूचित किए गए हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार 21 अक्तूबर को प्रात: 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में तथा 22 अक्तूबर को प्रात: 10 बजे उप रोजगार कार्यालय अंब में लिया जाएगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास व आयु सीमा 21 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है। सफल अभ्यार्थियों को 12500 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
इच्छुक पुरुष आवेदक अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, बोनाफाइड, आधार कार्ड नंबर व पासपोर्ट साइज फोटो सहित कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि योग्यता पूरी रखने वाले उम्मीदवार साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए 8558062252 पर संपर्क किया जा सकता है।