फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   20 lakhs will be spent for development work in the city

Una News: शहर में विकास कार्यों के लिए खर्च होंगे 20 लाख

Fri, 18 Apr 2025 07:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
20 lakhs will be spent for development work in the city
नगर निगम ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया, एक सप्ताह के भीतर होगी पूरी
विज्ञापन

पक्के रास्तों से लेकर नालों में भी किया जाएगा सुधार
आशुतोष डोगरा
ऊना। नगर निगम ऊना की तरफ से शहर में करीब 20 लाख की लागत से विभिन्न वार्डों में विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसे लेकर नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। आगामी एक सप्ताह के भीतर टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। इस प्रक्रिया के पूरे होने के बाद ही विकास कार्यों को शुरू कर दिया जाएगा। नगर निगम ऊना ने शहर के विभिन्न स्थानों पर होने वाले विकास कार्यों को लेकर काम शुरू कर दिया है। इस कड़ी में शहर के वार्ड एक में टूटे रास्ते के निर्माण के लिए करीब 1,70,000 रुपये से खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही वार्ड दो में भी टूटी हुई गली का निर्माण को लेकर 2,36,000 रुपये खर्च किए जाएंगे। वार्ड तीन में गली को चौड़ा करने के लिए करीब 3,62,000 खर्च होंगे। इसी वार्ड में पक्के नाले के निर्माण के लिए करीब 4,53,000 रुपये खर्च होंगे। शहर के वार्ड चार में गली के निर्माण और पानी की निकासी के लिए पाइप डालने के लिए 1,98,000 हजार रुपये खर्च होंगे। इसी वार्ड में ड्रेनेज सुविधा को बेहतर करने के लिए 6,55,000 रुपये खर्च होंगे। इन सभी कार्यों को लेकर नगर निगम ने ठेकेदारों से टेंडर आवेदन करने का समय दिया है। आगामी सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर दिया जाएगा। इसके बाद विभिन्न निर्माण कार्य ठेकेदारों को अवार्ड होंगे। इन स्थानों पर अरसे से रास्तों व नालों को लेकर शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को दूर करने के लिए अब नगर निगम ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर निगम ऊना के आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि विभिन्न विकास कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। करीब 20 लाख की लागत से विकास कार्य करवाए जाएंगे। इन कार्यों को जल्द ही धरातल पर शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed