{"_id":"61bcd94a92c7782db131f1bd","slug":"20-buses-waiting-for-repair-in-una-due-to-strike-una-news-sml393779821","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्कशॉप में 20 बसें रिपेयर को खड़ी, यात्री हो रहे पेरशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्कशॉप में 20 बसें रिपेयर को खड़ी, यात्री हो रहे पेरशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। एचआरटीसी पीसमील वर्करों की हड़ताल लगातार जारी है। रामपुर स्थित वर्कशाप में बीस बसें रिपेयर के लिए खड़ी हैं। ऐसे में आईएसबीटी ऊना में बिना किसी पूर्व सूचना से ही रूट प्रभावित हो रहे हैं। जिसका सीधा असर यात्रियों को देखने को मिल रहा है। मजबूरी में यात्री या तो टैक्सी में सफर रहे हैं या फिर बस स्टैंड परिसर में बसों का इंतजार कर रहे हैं।
पीसमील कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शुक्रवार को ऊना डिपो के तीन रूट प्रभावित हुए। दो लांग और एक लोकल रूट प्रभावित हुआ है। अगर पीसमील कर्मचारियों की हड़ताल बढ़ती है तो आने वाले दिनों में और रूट भी प्रभावित हो सकते हैं।
शुक्रवार को वर्कशॉप में बसें रिपेयर को खड़ी रहने के कारण कोटला-चंडीगढ़, दौलतपुर-चंडीगढ़ और ऊना-कालका रूट प्रभावित हो गया। इस कारण आईएसबीटी ऊना से चंडीगढ़ और कालका जाने वाली सवारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बता दें कि एचआरटीसी वर्कशॉप में वर्तमान में करीब 38 कर्मचारी काम करते हैं।
विज्ञापन
इनमें 28 पीसमील कर्मचारी शामिल हैं। वर्तमान में बसों की रिपेयर करने का जिम्मा अब केवल दस कर्मचारी संभाल रहे हैं। वर्कशॉप में मौजूदा समय में करीब 20 बसें ठीक होने के लिए खड़ी हैं, लेकिन पीसमील कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कर्मचारी कम पड़ रहे हैं।
पीसमील कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सरकार और एचआरटीसी प्रबंधन उनकी मांगों को पूरा नहीं करता, वे हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे। शुक्रवार को भी पीसमील कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस संबंध में एचआरटीसी बस अड्डे के प्रभारी अविनाश खुल्लर ने बताया कि बुधवार को तीन रूट प्रभावित रहे।