{"_id":"61afa8305d10ed0f6075d367","slug":"2-75-crore-ruppees-will-spent-to-built-new-indor-stadium-in-ambh-una-news-sml392702150","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंब में 2.75 करोड़ रुपये से बनेगा इंडोर खेल स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंब में 2.75 करोड़ रुपये से बनेगा इंडोर खेल स्टेडियम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब (ऊना)। अंब में पौने तीन करोड़ रुपये की लागत से इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। जिसका नामकरण टोक्यो पैरालंपिक सिल्वर मेडल विजेता निषाद कुमार के नाम किए जाने की संभावना है। इस संबंध में अपने मैहतपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर संकेत दे चुके हैं। जबकि, चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर सिंह ने भी स्टेडियम का नामकरण निषाद कुमार के नाम पर किए जाने की बात कही है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंब के खेल मैदान में यह इंडोर स्टेडियम बनाया जाना प्रस्तावित है।
इसके लिए लिए टेंडर जल्द जारी किया जाएगा। इस इंडोर स्टेडियम में टेबल टेनिस, बैडमिंटन सहित अन्य इंडोर खेलों के लिए पूरी सुविधा मुहैया करवाई जाएंगी। उपमंडल अंब क्षेत्र में यह पहला स्टेडियम रहेगा। जिसका संचालन खेल विभाग की तरफ से किया जाएगा। अंब रामलीला मैदान के साथ सट्टे इस स्कूल खेल मैदान में स्टेडियम बनने से क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को अभ्यास और प्रशिक्षण के लिए घरद्वार पर ही सुविधाएं मुहैया करवाई जा सकेंगी।
खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रशिक्षण के लिए जिला मुख्यालय ऊना अथवा अन्य क्षेत्रों में जाना पड़ता है, लेकिन इस स्टेडियम के बनने से खिलाड़ियों को अंब में ही सुविधाएं मिलेंगी। संभावना है कि स्टेडियम निर्माण के लिए जनवरी माह में टेंडर जारी कर दिया जाएगा। स्कूल का खेल मैदान काफी बड़ा है। जिसमें चलते यहां सभी इंडोर खेल सुविधाएं होने के साथ पार्किंग तथा अन्य संबंधित सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकती हैं। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एचजी कौशल बताया कि इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए लगभग एक माह में टेंडर जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इंडोर स्टेडियम की संभावित लागत लगभग 2.75 करोड़ रुपये है। वहीं, चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए सरकार गंभीर है। क्षेत्र में इंडोर स्टेडियम से स्थानीय खिलाड़ियों को लाभ होगा। कहा कि निषाद कुमार ने विश्व स्तर पर देश और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस स्टेडियम का नामकरण निषाद कुमार के नाम पर किए जाने के लिए उन्होंने प्रस्ताव किया है।