फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   नारा लेखन प्रतियोगिता में ध्रुव पहले स्थान पर

नारा लेखन प्रतियोगिता में ध्रुव पहले स्थान पर

Fri, 26 Apr 2019 11:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
नारा लेखन प्रतियोगिता में ध्रुव पहले स्थान पर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। 19 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को जेआर मॉडल हाई स्कूल मैहतपुर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को चुनावी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों के लिए नारा लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

नारा लेखन प्रतियोगिता में ध्रुव ने पहला, रोहित ने दूसरा तथा कनिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर स्कूली विद्यार्थियों ने मतदान प्रेरणा को लेकर खूबसूरत रंगोली भी बनाई। शिविर में स्वीप टीम के सदस्यों ने विद्यार्थियों को ईवीएम, वीवीपैट तथा चुनाव संबंधी तमाम जानकारी दी। विद्यार्थियों से कहा कि वे परिजनों को मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्हें बताया कि लोकतंत्र में एक-एक मत अति महत्वपूर्ण है। अपने वोट से हम मन पसंद की सरकार चुन सकते हैं। इससे लोकतंत्र को भी मजबूती मिलती है। उन्होंने बताया कि वोट केवल अधिकार ही नहीं बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य भी है।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रधानाचार्य सोनिका शर्मा, प्रबंधक प्रवीण शर्मा, पूजा बाली, नीतू कक्कड़, मनजीत कौर, पूजा ठाकुर, पूजा रानी, सुलेखा, सुमन बाला, हिमानी शर्मा, रीता रानी, सिमरन, सीमा, सतविंद्र कौर, सुरेंद्र कौर के अतिरिक्त स्वीप टीम के सदस्य प्रवक्ता संजीव ठाकुर, प्रवक्ता सुरिंद्र कुमार, प्रवक्ता अशोक कुमार व प्रवक्ता केहर सिंह सहित स्टाफ के लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed