फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   मां-बेटी के अपहरण के मामले में आया नया मोड़

मां-बेटी के अपहरण के मामले में आया नया मोड़

Wed, 17 Oct 2018 10:41 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
मां-बेटी के अपहरण के मामले में आया नया मोड़
दुलैहड़(ऊना)। हीरानगर गांव से मां-बेटी के अपहरण के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस की शुरूआती जांच में यह बात सामने आई है कि उक्त महिला खुद ही अपने ससुराल से रहस्यमयी ढंग से लापता हुई है। गौर हो कि उक्त महिला ने मंगलवार को सोसायटी से पैसे निकालने के बाद सचिव को फोन कर बताया कि कुछ अज्ञात लोग उसकी बच्ची और उसे जबरन अपने साथ ले गए हैं। जिसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने भी तुरंत हरकत में आते हुए पंजाब के नवांशहर व अन्य सीमांत इलाकों की ओर टीमें रवाना कर दीं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में कुछ और ही तथ्य सामने आ रहे हैं। हालांकि अभी महिला के गायब होने की वजह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सकी है। डीएसपी हरोली कुलविंद्र सिंह ने बताया कि महिला 28 हजार रुपये, गहने, आधार कार्ड आदि अपने ससुराल से साथ ले गई, जिसके कारण पुलिस को अपहरण के मामले पर संदेह लगा था। उपरोक्त महिला की इस मामले में भूमिका संदेहास्पद है। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि अभी इस मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है। महिला अपनी एक बच्ची को साथ ले गई है जबकि दो बच्चे घर पर छोड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed