{"_id":"5ba91d67867a557ec97f2564","slug":"191537809767-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बरसात के चलते लोग एहतियात बरतें: उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बरसात के चलते लोग एहतियात बरतें: उपायुक्त
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
rain
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि जिले में भारी बरसात के चलते लोग एहतियात बरतें। ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। उन्होंने लोगों परामर्श दिया कि जल स्तर बढ़ने के कारण लोग स्वयं व बच्चों के साथ-साथ मवेशियों को नदी-नालों से दूर रखें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बरसात के कारण जगह-जगह मलबा गिरने के कारण रास्ते अवरुद्ध होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि जिला में अवरुद्ध सड़कों की जल्द बहाली के लिए लोक निर्माण विभाग को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की आपदा की स्थिति में लोग जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर 1077, 01975-225049, 225045 तथा 225046 पर संपर्क स्थापित कर जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन