फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बता मेरे यार सुदामा रे...पर झूमे छात्र

बता मेरे यार सुदामा रे...पर झूमे छात्र

Thu, 14 Dec 2017 10:31 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
बता मेरे यार सुदामा रे...पर झूमे छात्र

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अंब (ऊना)।
रावमापा ज्वार में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में उच्च शिक्षा उपनिदेशक भूप सिंह मुख्यातिथि रहे और उन्होंने स्कूल के मेधावियों को पुरस्कृत किया। स्कूल प्रधानाचार्य यशपाल शर्मा ने मुख्यातिथि एवं अन्य मेहमानों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। समारोह का शुुभारंभ एकता एवं सहेलियों ने सरस्वती वंदना से किया। एकता और साथियों ने स्वागत गीत, अंचल और साथियों ने बता मेरे यार सुदामा रे भक्ति गीत, मुस्कान, अवंतिका और साथियों ने देश मेरा रंगीला पर नृत्य से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।

अंचल भोगल ने गीत चलते जाना रे, प्राथमिक पाठशाला ज्वार के नन्हें बच्चों रितेश एवं साथियों ने एसिड अटैक और कन्या भ्रूण हत्या पर मार्मिक लघु नाटिका, हरीश ने धार्मिक प्रस्तुति झूले लालण, नाजिया और साथियों ने रंगीलो म्हारो ढोलणा, कनिका शर्मा ने बरसो रे मेघा मेघा, रमीज एवं साथियों ने पढ़ाई के महत्व पर लघु नाटिका, पल्लवी, प्रिया एवं साथियों ने नगाड़ा गीत पर नृत्य, मानसी और साथियों ने चिट्टा तेरा चोला गीत, विशाल एवं साथियों ने भंगड़ा, पूनम शर्मा ने गीत ये तो सच है कि भगवान है, तमन्ना और साथियों ने समूह गान उठो जवानों, एकता और साथियों ने पहाड़ी गीत उडयां नी काली कोयले, अवंतिका और साथयों ने गिद्दा, प्रीति और साथियों ने समूह गीत फुलकारी प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर एडीपीओ ऊना अनिल शर्मा, अंब स्कूल प्रधानाचार्य असीम धीमान, सलोई स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र पाल धीमान, मैड़ी स्कूल के हेडमास्टर राजेश कुमार, स्टाफ के रतन चंद, नरेश कुमार, राजेश कुमार, देसराज, संजीव, अशोक कुमार, राकेश कुमार, अजनीश, सतीश कुमार, अभिषेक, रविंद्र वर्मा, सुनील कुमार, लेखराज, राजीव कौशल, राजीव कुमार, सुषमा देवी, कविता, सतीश कुमारी, सुमन देवी, मिडल स्कूल राजपुर जस्वां के जोगिंद्र पाल, रंजीत सिंह, राजकीय प्राथमिक पाठशाला ज्वार की अनुपमा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें मिले पुरस्कार
बेेस्ट स्टूडेंट का पुरस्कार जमा दो कक्षा की छात्रा मुस्कान ठाकुर तथा विकास जस्सल को दिया गया। खोखो में जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दीपांशुु, अखिल, रोहित, मनोज, अभिषेक, विकास, शेेर खान, विशाल, अभिषेक कुमार, विकास कुमार, स्कूल में छठी कक्षा में प्रथम रही मुस्कान, द्वितीय शहीन, केशव कुमार, सातवीं के सुजल, अमीषा देवी, रितिका, आठवीं के दुष्यंत, अभिषेक, अनीश, नौवीं के मिलन, प्रियंका, कोमल रानी, दसवीं के कंचन, गौरव, हेमलता, जमा कक्षा विज्ञान संकाय के रंजना, मुस्कान, मनीषा, कला संकाय के लवजीत, रॉबिन, अरुण, जमा दो कक्षा विज्ञान संकाय के मोइन खान, साहिल, गुरचरण, कला संकाय के सौरभ, रजिया, गुलनेहा, राजपुर जस्वां स्कूल के छठी कक्षा के जतिन जसवाल, सातवीं के संगम, प्रिया, अनीता, आठवीं के अंकित, मानसी, साहिल को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed