{"_id":"5a23e9204f1c1b001c8b68db","slug":"191512302880-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर बह रहा मछलियों का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर बह रहा मछलियों का पानी
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलजीत शर्मा
विज्ञापन
लठियाणी (ऊना)। बंगाणा उपमंडल के तहत लठियाणी बाजार स्थित कुछ मछली विक्रेताओं की मनमर्जी ने लोगों की नाक में दम कर रखा है। मछलियों का मांस बेचने के चक्कर में इनका गंदा पानी सड़कों पर ही बहाया जा रहा है। इससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि अब लोग बाजार से भी मुंह फेर रहे हैं। इससे दुकानदारों के व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। लोग दुर्गंध से बचने के लिए मुंह को कपड़े से ढककर यहां से गुजर रहे हैं।
कई बाद दुकानदारों को इस बारे में कहा गया लेकिन इनका रवैया आम लोगों पर भारी पड़ रहा है। लोगों में मछली विक्रेताओं के खिलाफ रोष व्याप्त है। लठियाणी बाजार गोबिंदसागर झील के चलते मछलियों के लिए भी अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। इसके चलते यहां मछली खाने का शौक रखने वालों की भीड़ रहती है। लठियाणी बाजार में ताजा, कच्ची एवं फ्राई मछली के नाम पर आम लोगों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। ग्रामीणों में राज कुमारी, संतोष कुमारी, ऊषा ठाकुर, अंजना ने कहा कि दुकानदार अपनी दुकान के बाहर खून से लथपथ मछलियों को सजाते हैं और इन का खून वाला गंदा पानी सड़कों पर बहा दिया जाता है।
विज्ञापन
इससे उनके बाजार से गुजरना मुश्किल हो गया है। दुकानों के बाहर इकट्ठा गंदा पानी बीमारियों को न्योता दे रहा है। यदि इन दुकानदारों को इस बारे में शिकायत की जाए तो वह उल्टा लड़ना शुरू कर देते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में भी इसकी शिकायत की गई लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र उचित कार्रवाई की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
पंचायत प्रधान लठियाणी सत्या देवी का कहना है कि बाजार में मछली व्यापारियों की बहुत सारी दुकानें हैं। दुकानों से बहने वाले गंदे पानी की शिकायत आई थी। इस पर दुकानदारों को उन्होंने खुद मौके पर जाकर निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद कोई दुकानदार ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।