{"_id":"5cc9ca3fbdec22074857d8c3","slug":"181556728383-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में स्लेटपोश घर जलकर स्वाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग में स्लेटपोश घर जलकर स्वाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोल(ऊना)। उपतहसील जोल की ग्राम पंचायत चोली में आग लगने से स्लेटपोश घर जलकर राख हो गया। घटना में पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार चोली निवासी वीना कुमारी सुबह घर के नजदीक मंदिर में माथा टेकने गई हुई थी। इसी दौरान पीछे से स्लेटपोश घर में अचानक आग की भड़क गई। आग की लपटे देख लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते भीषण आग में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित वीना कुमारी के दो बेटे हैं, जो कि बाहर नौकरी पर हैं। वीना कुमारी अकेली ही घर पर रहती है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। फायर ब्रिगेड ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। कानूनगो जगा राम एवं पटवारी अजय कुमार ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपये की राहत राशि दी। पूर्व प्रधान सुखदेव सिंह ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को एक हजार रुपये दिए। सुदेश कुमारी प्रधान चोली, उपप्रधान कुलदीप सिंह एवं स्थानीय लोगों ने सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया जाए।