फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ग्रामीणों ने भरे सड़क पर पड़े गड्ढे

ग्रामीणों ने भरे सड़क पर पड़े गड्ढे

Thu, 18 Apr 2019 10:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने भरे सड़क पर पड़े गड्ढे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। लोक निर्माण विभाग की अनदेखी के बाद बसोली के ग्रामीणों ने खुद ही सड़क को सुधारने का जिम्मा उठाया। मंगलवार को बसोली में पीरनिगाह मार्ग पर लोगों ने सड़क में पड़े गड्ढों को सीमेंट, रेत और बजरी को मिक्सर से भरा। इसमें पीरनिगाह मंदिर कमेटी के सदस्यों ने भी सहयोग दिया।

गौरतलब है कि ऊना से पीरनिगाह राष्ट्रीय उच्च मार्ग के बसोली गांव में लंबे समय से सड़क की खस्ता हालत है। जगह-जगह पर पड़े गड्ढे जहां पीरनिगाह को जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का सबब बनते थे, वहीं ग्रामीणों के लिए किसी दुविधा से कम नहीं था। खास कर वीरवार को इस मार्ग पर श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा होती है, इससे श्रद्धालु खासे परेशान होते हैं। बारिश के चलते गड्ढों में पानी भर जाता है, जो राहगीरों के कपड़े खराब करता है।
विज्ञापन


बसोली के ग्रामीणों ने समस्या को लेकर कई बार विभाग को अवगत करवाया, लेकिन आज तक समस्या का हल नहीं हो पाया। ऐसे में बसोली के ग्रामीणों और पीरनिगाह मंदिर कमेटी ने सड़क को सुधारने का निर्णय लिया और काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को बसोली में पड़े गड्ढ़ों को ग्रामीणों ने एकजुट होकर भरा। बसोली की प्रधान और पीरनिगाह मंदिर कमेटी की अध्यक्ष ऊषा रानी ने ग्रामीणों द्वारा किए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बसोली में काफी समय से सड़क की खस्ताहालत है। इसको लेकर लोनिवि विभाग से भी दुरुस्त करने का कहा गया था, लेकिन अब ग्रामीणों ने खुद की सड़क को सुधारने का जिम्मा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed