{"_id":"5bf58ae1bdec22697d28c043","slug":"181542818529-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के खिलाफ युकां सड़क पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के खिलाफ युकां सड़क पर
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
congress
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय में घरेलू गैस सिलिंडर के बढ़ते दामों को लेकर प्रदेश युवा कांग्रेस ने बुधवार को केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। युकां प्रदेश अध्यक्ष मुनीष ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र की गलत नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सब्जी मंडी पास निजी होटल से शुरू हुई रैली मिनी सचिवालय में संपन्न हुई। मुनीष ठाकुर ने कहा कि महंगाई की मार से गरीब एवं मध्यम वर्ग काफी परेशान हैं। आए दिन हर चीजों के दाम बढ़ रहे हैं। इससे आम आदमी का जीना मुश्किल हो चला है। हर दिन महंगी होती वस्तुओं ने आमजन की कमर तोड़ कर रख दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सूट-बूट वाली और पूंजीपतियों की सरकार है। गरीब वर्ग की आवाज हमेशा कांग्रेस ने सुनी है। ठाकुर ने दावा किया कि इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर कर कांग्रेस को देश और प्रदेश की सत्ता सौंपने का काम करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने पिछले साढ़े 4 सालों मेें कमरतोड़ महंगाई की है। इससे आम जनता परेशान है। डीजल-पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर केंद्र सरकार ने लोगों को महंगाई से निजात दिलाने का वादा किया था। इसके विपरीत महंगाई आसमान छू रही है। इस अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शेखर सेट्ठी, हमीरपुर लोकसभा अध्यक्ष रणवीर राणा, प्रदेश महासचिव अखिल अग्निहोत्री, विनोद जिंटा, विकास कलटा, ओपी ठाकुर, नरेश दस्ता, हमीरपुर लोकसभा सचिव ईशान ओहरी, विवेक कुमार, रिंपल चौधरी, अंकुश कुमार, अमित पठानिया, सुमित कुमार, राहुल मैनन, प्रशांत राय, विजय, अनुज धीमान, नक्षत्र सिंह, नीरज कुमार व गोपाल सैणी सहित प्रदेश के युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन