{"_id":"5bc21f9ebdec22698c6e3658","slug":"181539448734-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा : कंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा : कंवर
Updated Sat, 13 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
बैठक में कुटलैहड़ भाजपा ने जताया सरकार का आभार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही कुटलैहड़ का विकास किया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा बढ़ाकर नागरिक अस्पताल करने के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में नए पद सृजित किए गए हैं। यह बात ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पशु एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बंगाणा में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।
उन्होंने कुटलैहड़ की जनता की ओर से प्रदेश मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर एवं स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि 12 अक्तूबर को आयोजित कैबिनेट की बैठक में बंगाणा अस्पताल के लिए 18 तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां के लिए 15 विभिन्न वर्गों के नए पद सृजित करने का तोहफा दिया है। इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगाणा का दर्जा बढ़ाकर नागरिक अस्पताल भी कर दिया है। कंवर ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा में विकास होने क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा। इसके साथ जमासनी में 2 करोड़ से बनने वाले स्टेडियम, बंगाणा में मिनी सचिवालय, केंद्रीय विद्यालय बंगाणा के भवन, सब्जी मंडी बंगाणा तथा समूरकलां की तर्ज पर चार बड़े चेक डैम का शिलान्यास भी जल्द ही मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बंगाणा में मिनी सचिवालय स्थापित होने से सभी अहम कार्यालय एक ही छत के नीचे आ जाएंगे। इससे लोगों को कार्य करवाने में सहूलियत होगी। इसके अलावा बंगाणा में सब्जी मंडी स्थापित होने से किसानों को कृषि उत्पाद बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा महामंत्री चरणजीत शर्मा, एडवोकेट नवीन, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य विजय शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मदन राणा, पूर्व जिला पार्षद कृष्ण पाल शर्मा, राजेंद्र रिंकू भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन