{"_id":"5b9a729d867a5501346c2acd","slug":"181536848541-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललडी स्कूल में विज्ञान मेले का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललडी स्कूल में विज्ञान मेले का आगाज
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ललड़ी में वीरवार को दो दिवसीय विज्ञान मेले का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रो. राम कुमार ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में स्कूल के स्टाफ सदस्यों ने मुख्य अतिथि प्रो. राम कुमार का भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान स्कूल के स्टाफ सदस्यों ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब धमाल मचाई। प्रो. राम कुमार ने कहा कि विज्ञान एक विशेष ज्ञान है, जो तथ्यों और प्रयोग पर आधारित है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में अटल विज्ञान टिक्रिंग लैब स्थापित होने जा रही है। मुख्यातिथि ने शिक्षकों से अपील की है कि प्रयोगात्मक शिक्षा पर जोर दें, ताकि बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा हो सके। इसके अलावा मुख्यातिथि प्रो. राम कुमार ने बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञान मेले के प्रेस सचिव विक्रम सैनी ने बताया कि हरोली खंड के विज्ञान मेले में 49 स्कूलों के करीब 226 बच्चे वैज्ञानिक प्रश्नोत्तरी, मॉडल प्रतियोगिता, गणित ओलिंपियाड तथा वैज्ञानिक क्रियाकलापों में भाग लेंगे। विज्ञान मेले में जिला विज्ञान पर्यवेक्षक संदीप कटवाल, शशि सैनी, सुरेंद्र कौंडल, अजेयेंद्र सिंह, नीरज सौंध, संजीव, अरुण कुमार, सुरेश वर्मा, अनवर खान, सुभाष चंद, मृदुला रानी, हरदीप सिंह, राकेश शर्मा, राम पाल खट्टा, विपिन कुमार, कुशल कुमार, नीरु वर्मा, अशोक कुमार, कल्पना सैनी, सतिंद्र कौशल, राजिंद्र पाल, राजन शर्मा, रविंद्र कुमार, वासुदेव ठाकुर, सुरेश कुमार, राहुल लट्ठ निर्णायक मंडल एवं प्रबंधक की भूमिका अदा करेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रधानाचार्य अश्वनी द्विवेदी, रूपलाल, गुरदयाल सिंह, राम किशन, विवेक राणा, प्रदीप कौर, सतीश कुमार, केवल कृष्ण, रणजीत सिंह, एसएमसी प्रधान जसवीर सिंह, पंचायत प्रधान संयोगिता, डॉ. प्रवीन, ओम प्रकाश, अमरीक सिंह, कमल जीत, गुरपाल, दुर्गेश नंदनी, रेणु बाला, रमा, उर्मिला, वंदना, नीरु, मनजीत, दीप्ति, रविंद्र, मीना, मनु बाला, सुखविंद्र सैनी, राज जोशी, आशीष, ओंकार, अवतार सिंह, जसविंद्र सिंह, नेहा सहित अन्य भी उपस्थित थे।