फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   अध्यापक ढो रहे पानी, शौचालय तक कर रहे साफ

अध्यापक ढो रहे पानी, शौचालय तक कर रहे साफ

Fri, 27 Apr 2018 10:51 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
अध्यापक ढो रहे पानी, शौचालय तक कर रहे साफ

पंकज रणौत

विज्ञापन

जोल(ऊना)।
उपमंडल बंगाणा के राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला तलमेहड़ा में शिक्षक ही जलवाहक बने हुए हैं। अध्यापकों को बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ चाय बनाने का काम भी करना पड़ रहा है। सुबह स्कूल पहुंचने से पहले अध्यापकों को जलवाहकों के कार्य निपटाने पड़ते हैं। स्कूल में करीब 150 से अधिक बच्चे शिक्षा पा रहे हैं। ऐसे में स्कूल में एक भी जलवाहक का न होना परेशानी कर रहा है। जब स्कूल में जब कोई कार्यक्रम हो या कोई अभिभावक आया हो तो अध्यापकों को उन्हें पानी पिलाने के लिए खुद दौड़ लगानी पड़ती है।

जलवाहक के कार्य के लिए हर एक दिन एक अध्यापक को स्कूल समय से पहले आकर गेट खोलने के साथ-साथ कमरों और स्कूल परिसर की सफाई करने का जिम्मा संभालना पड़ रहा है। पिछले एक साल से स्कूल में जलवाहक का पद खाली है जिसे भरने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। कई बार स्कूल में लगी पानी की टंकियों के साथ शौचालय तक खुद अध्यापकों को साफ करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


जलवाहक न होने से अध्यापकों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है जबकि बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान पवन शर्मा सदस्य बबलू, विजय राजजादा, सुजाता, शर्मिला देवी, कमलेश कुमारी, सुरेंद्र शर्मा, विनोद शर्मा, अंजली देवी, वीना देवी ने शिक्षा विभाग और सरकार से मांग की है कि जल्द स्कूल में एक जलवाहक नियुक्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक ऊना हंसराज गुलेरिया का कहना है कि कई स्कूलों में पिछले साल जलवाहकों को पक्का किया था। उनके स्थान पर नई नियुक्तियां होना बाकी है। शिक्षा विभाग के अलावा अधिकारियों के पास रिपोर्ट भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed