{"_id":"5a4e233f4f1c1b35338b66f9","slug":"181515070271-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली अकादमी ने प्रीतमपुरा दिल्ली को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली अकादमी ने प्रीतमपुरा दिल्ली को हराया
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
यूथ स्पोर्ट्स एंड कल्चर क्लब ऊना के तत्वाधान में नौवीं प्रिंस मेमोरियल चैलेंजर्स ट्रॉफी का आगाज वीरवार को हुआ। इस दौरान मुख्यातिथि जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला की प्रधानाचार्य अनूपा ठाकुर ने क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आई टीमों से परिचय कर पहले मैच का आरंभ करवाया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में खिलाड़ी टीम की भावना से खेलें और हार-जीत को खेल का हिस्सा मानकर चलें।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि लगातार बेहतर प्रतियोगिता का आयोजन सदस्यों के सहयोग से किया जा रहा है। पहला मैच क्रिकेट अकादमी दिल्ली और प्रीतमपुरा दिल्ली क्लब के बीच खेला गया। प्रीतमपुरा की टीम ने टॉस जीत कर दिल्ली को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने प्रीतमपुरा के लिए 273 रन का लक्ष्य रखा। इसमें जतिन शर्मा ने नाबाद 108, आकर्षण सिंह ने 26 और ध्रुव ने 17 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
प्रीतमपुरा की ओर से गेंदबाज अमन ने तीन और गौतम ने एक विकेट झकटा। लक्ष्य की पीछा करने उतरी प्रीतमपुरा की टीम ने 94 रन पर ढेर हो गई। प्रीतमुपरा की ओर से बल्लेबाज अमन 35 और दिवास 10 रन का योगदान ही दे पाए। अन्य खिलाड़ी सस्ते में ही निपट गए। दिल्ली अकादमी के गेंदबाज भावेन ने चार और अक्षत ने तीन विकेट झटके। क्रिकेट अकादमी दिल्ली ने 178 रन से मैच जीता। मैच में जतिन को मैच ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन