फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पंजाबी गिद्दा पर मचाया धमाल

पंजाबी गिद्दा पर मचाया धमाल

Sat, 09 Dec 2017 06:15 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
पंजाबी गिद्दा पर मचाया धमाल

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)।
हाई स्कूल किन्नू में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राम चंद शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस कार्यक्रम में पहुंचने पर बच्चों और स्कूल स्टाफ सदस्यों ने मुख्यातिथि का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का आगाज मुख्यातिथि ने दीप जलाकर किया। मुख्यातिथि ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने धरती सुनहरी अंबर नीला, मूक नाटक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, फुलकारी, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों, लंदन देखा पेरिस देखा और पंजाबी गिद्धा की प्रस्तुति पेश कर खूब धमाल मचाया। स्कूली छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत स्किट प्रस्तुत की। स्कूल मुख्याध्यापक तरसेम लाल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। मुख्यातिथि ने बच्चों से कहा कि शिक्षा ही एक मात्र जरिया है जिससे एक अच्छा इंसान उभरकर सामने आता है।
विज्ञापन


मुख्यातिथि राम चंद शर्मा ने कहा कि जिस स्कूल में पढ़े अब उसी स्कूल में उन्हें मुख्यातिथि बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए 2100 रुपये की सहायता राशि दी। इस दौरान मुख्यातिथि ने ओमिका, सिया, सौरव, साहिल, साहिबां, साक्षी, सुनाक्षी, सुरुचि, साक्षी, प्रिया, नम्रता, रितिका, सिमरन, मानसी, शिवांग, निखिल, नम्रता, साधना, यशिका को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पंचायत प्रधान सुरेंद्र छिंदा, उपप्रधान केवल कृष्ण, वार्ड पंच संगीता देवी, एसएमसी प्रधान रेशमा बीबी, पंकज, गीतांजली शर्मा, मोनिका, मुनीष उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed