{"_id":"5a27d9e14f1c1b8b688b6ebb","slug":"181512561121-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुबारिकपुर में मनाया होमगार्ड स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुबारिकपुर में मनाया होमगार्ड स्थापना दिवस
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुबारिकपुर(ऊना)।
12वीं वाहिनी होमगार्ड ऊना के गृह रक्षकों की ओर से वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र मुबारिकपुर में होमगार्ड स्थापना दिवस मनाया गया। इसी दिन छह दिसंबर 1962 को होमगार्ड की स्थापना की गई थी। तब से हर साल छह दिसंबर को मुबारिकपुर में होमगार्ड स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। सेवानिवृत्त कमांडेंट डीआर शर्मा मुख्यातिथि रहे। कमांडेंट कुलदीप शर्मा ने उनका भव्य स्वागत किया और उन्हें टोपी, शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
होमगार्ड जवानों ने मार्च पास्ट कर उन्हें सलामी दी। होमगार्डों ने बैंड की मधुर धुने बजाकर मेहमानों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर हिमाचल में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री वीरभद्र की ओर से भेजे गए संदेश भी पढ़े गए। उन्होंने होमगार्ड के कार्य की तारीफ की। कमांडर कुलदीप शर्मा ने कहा कि अब होमगार्डों का वेतन हिमाचल पुलिस के बराबर होगा। इससे वे भी अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे पाएंगे। इस समारोह में कंपनी कमांडर दिलदार सिंह, अवतार सिंह, अश्वनी ठाकुर, युद्धवीर सिंह, हंसराज और समाजसेवी शादीलाल ने भाग लिया।
विज्ञापन