फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   लाइव कैमरों से परीक्षाओं पर नजर

लाइव कैमरों से परीक्षाओं पर नजर

Sun, 03 Dec 2017 10:12 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
लाइव कैमरों से परीक्षाओं पर नजर

रविंद्र कुमार

विज्ञापन

ऊना।
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय सालाना परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए लाइव कैमरों की मदद ले रहा है। परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की हर गतिविधि पर परीक्षा नियंत्रकों की सीधी नजर रहेगी। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय का दावा है कि इस तकनीक से नकल पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। जानकारी के अनुसार प्रदेश में विश्वविद्यालय के अधीन आने वाले कॉलेजों में हर परीक्षा केंद्र में लाइव कैमरों के साथ-साथ मोबाइल जैमर भी लगाए गए हैं ताकि नकल पर नियंत्रण किया जा सके।

हाल ही में काला अंब में चल रही एक परीक्षा के दौरान एक छात्र का ऑनलाइन यूएमसी बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों में मोबाइल जैमर और कैमरों का सीधा कंट्रोल एचपीटीयू के पास रहेगा जिससे वह किसी भी कॉलेज में परीक्षा केंद्र पर अपनी नजर रख सकेंगे। हर परीक्षार्थी की हर गतिविधि को कैमरे में कैद भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन


इससे पहले परीक्षा केंद्रों पर लगाए कैमरों का नियंत्रण कॉलेज प्रशासन के पास होता था लेकिन अब हाईटेक तकनीक से इन कैमरों का सीधा नियंत्रण हमीरपुर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रण केंद्र के पास रहेगा। नकल रोकने के लिए यह प्रयोग कारगर माना जा रहा है। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक वेद प्रकाश पटियाल ने कहा कि परीक्षाओं में नकल पर पूर्णतया प्रतिबंध के लिए कैमरों को लाइव और जैमर लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed