{"_id":"5cc1e800bdec22143e2c82e3","slug":"171556211712-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तूफान से बिजली के खंभे और तार टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूफान से बिजली के खंभे और तार टूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना/संतोषगढ़/टाहलीवाल (ऊना)। जिले में बारिश और तूफान से विद्युत बोर्ड को लाखों का नुकसान हुआ है। तेज हवा से जिला में कई जगह पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए। तार टूटने से जिला के कई गांवों 20 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही।
रात के समय बिजली न आने से लोगों को मच्छरों की गुनगुनाहट के बीच रात गुजारनी पड़ी। इसके अलावा सड़कों पर पेड़ गिरने के कारण वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संतोषगढ़ नगर के शनि मंदिर के पास तूफान और बारिश से सफेदे का पेड़ टूट कर बिजली तार और ट्रक पर गिर गया। इससे ट्रक और विद्युत बोर्ड के खंभे और बिजली के तार क्षतिग्रस्त हुए। नगर में तेज हवा से कई जगह बिजली के तार टूटे। बिजली के खंभे और तार टूटने से बुधवार शाम से लेकर वीरवार दोपहर तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई। रात को बिजली न आने से लोगों को गर्मी और मच्छरों के बीच रात गुजारनी पड़ी।
ऊना के साथ लगते रामपुर में भी पेड़ गिरने से बिजली के खंभे और तार टूट गए। तार टूटने से करीब 18 से 20 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। विद्युत उपमंडल टाहलीवाल में बारिश और तूफान से लगभग दो दर्जन खंबे टूटे और एक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुआ। इससे विद्युत बोर्ड को लगभग दस लाख का नुकसान हुआ है। विद्युत बोर्ड के प्रयासों के चलते 20 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन
टाहलीवाल विद्युत उपमंडल में तूफान और बारिश से बाथू, बाथड़ी, मानुवाल, स्वां वेला में दो दर्जन के करीब बिजली के तार के लिए लगाए पोल टूट गए। वहीं 33 केबी सब स्टेशन के पास भी पोल टूट गए। इसके अलावा बाथू की पेयजल योजना का विद्युत आपूर्ति के लिए लगाया ट्रांसफार्मर भी खराब हो गया। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता सुरेश शर्मा ने बताया कि बारिश और तूफान से विद्युत बोर्ड को करीब दस लाख का नुकसान हुआ है।