{"_id":"5cb75bd5bdec2214114a4bd0","slug":"171555520469-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा बोर्ड खंगालेगा बोर्ड परीक्षाओं की रिकॉर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा बोर्ड खंगालेगा बोर्ड परीक्षाओं की रिकॉर्डिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ऊना
ऊना। शिक्षा बोर्ड की ओर से सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग जांचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही जिला स्तरीय निरीक्षण विंग स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। इसके लिए शिक्षा बोर्ड की टीम ने जिला के सभी स्कूलों की सूची तैयार कर ली है।
सूची के अनुसार जिले के सभी स्कूलों का क्रमवार निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण टीम कुछ स्कूलों को टारगेट करेगी। उसके हिसाब से निरीक्षण प्रक्रिया पूरे सत्र में चलती रहेगी। निरीक्षण विंग की शिक्षा उपनिदेशक ने बताया कि वर्ष 2019-20 के शैक्षणिक सत्र के शुरू होते ही शिक्षा की गुणवत्ता जाने का कार्य निरीक्षण टीम द्वारा शुरू कर दिया गया है।
अप्रैल में जिन स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा, उनकी सूची जारी कर दी गई है। निरीक्षण टीम स्कूल में कैमरा रिकॉर्डिंग, मिड डे मील, शिक्षकों की हाजिरी, विषय संबंधी पढ़ाई, स्कूल में स्वच्छता, मुफ्त पुस्तक वितरण और आंतरिक परीक्षाओं की रिपोर्ट जांच करेगी। औचक निरीक्षण विंग की शिक्षा उपनिदेशक कमलेश कुमारी ने कहा कि जिन स्कूलों में निर्देशों के बाद भी खामियां पाई जाती हैं। वह स्कूल विभागीय कार्यवाही के लपेटे में आ सकते हैं। सभी स्कूल औचक निरीक्षण संबंधी सभी रिपोटर्स पूरी बनाकर तैयार रखें। लापरवाह स्कूल प्रबंधकों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
कैमरा क्वालिटी खराब हुई तो भी कार्रवाई
निरीक्षण टीम परीक्षा केंद्रों में लगाए सीसीटीवी की भी जांच करेगी। अगर कैमरों की क्वालिटी खराब हुई तो स्कूल प्रबंधन विभागीय कार्यवाही के लपेटे में आ सकते है।
संवेदनशील स्कूलों पर फोकस
अधिकतर जगह निरीक्षण टीम स्कूल प्रबंधनों को बताकर आएगी। इससे स्कूल प्रबंधन निरीक्षण की सभी तैयारियां पूरी कर सकें। समय पर स्कूलों की रिकॉर्डिंग और अन्य दस्तावेज की जांच की जा सकें। कुछ संवेदनशील स्कूलों में टीम औचक निरीक्षण करेगी।
विद्यार्थियों का जांचा जाएगा बौद्धिक ज्ञान
निरीक्षण के दौरान टीम कक्षा में भी जाएंगे। वे बच्चों से विषय संबंधी प्रश्न भी पूछेंगे। स्कूलों में शिक्षा के गुणवत्ता की जांच करेंगे तथा विद्यार्थियों के बौद्धिक ज्ञान का स्तर जांचेंगे।