फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   नंगल में द ग्रेट खली शो 18 नवंबर को

नंगल में द ग्रेट खली शो 18 नवंबर को

Thu, 04 Oct 2018 10:17 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
नंगल में द ग्रेट खली शो 18 नवंबर को
the great khali

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नंगल। 18 नवंबर को नंगल में होने जा रहे कुश्ती के फाइनल मुकाबलों की तैयारियों का जायजा लेने जाने-माने रेस्लर दलीप सिंह उर्फ द ग्रेट खली ने नंगल का दौरा किया। इस आयोजन के लिए विधान सभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह से नंगल में बीबीएमबी के विश्रामगृह सतलुज सदन में मुलाकात की।

फाइनल में देश भर के नामी पहलवान जोर जोर आजमाइश करते दिखेंगे। द ग्रेट खली ने कहा कि 18 नवंबर को विश्व स्तरीय कुश्ती मुकाबले नंगल में करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले इन मुकाबलों को जालंधर और लुधियाना में करवाए जाने की योजना थी, लेकिन विधान सभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह की विशेष रुचि के चलते अब ये मुकाबले नंगल में करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के कुछ मैच पंचकुला, करनाल और अंबाला में होंगे। फाइनल मुकाबला नंगल में होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता को देखने के लिए 35 से 40 हजार दर्शकों के आने की संभावना है। 18 नवंबर को शाम चार बजे यह प्रतियोगिता शुरू होगी, जिसमें दो घंटों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पंजाब के मशहूर गायक बब्बू मान व सपना चौधरी प्रस्तुति देंगी। राणा केपी सिंह ने कहा कि वैसे तो द ग्रेट खली शो की टिकट एक हजार व 500 रुपए होती है लेकिन उनके कहने पर उन्होंने आयोजन की टिकट मात्र 200 रुपए ही रखी ताकि क्षेत्र वासी आराम से इस आयोजन का लुत्फ उठा सकें। इस मौके पर उपायुक्त रूपनगर सुमित जरगल, जिला पुलिस प्रमुख स्वपन शर्मा, बीबीएमबी के मुख्य अभियंता अश्वनी कुमार अग्रवाल, उप मुख्य अभियंता हुसन लाल कम्बोज, डीएसपी जीपी सिंह, तहसीलदार डीपी पांडे, कांग्रेसी नेता अशोक स्वामीपुर, अभियंता केके सूद व एपीआरओ सतनाम सिंह आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed