फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   संतोषगढ़ में पूरी रात ठप रही बिजली

संतोषगढ़ में पूरी रात ठप रही बिजली

Sun, 23 Sep 2018 09:52 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
संतोषगढ़ में पूरी रात ठप रही बिजली
power cut

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

संतोषगढ़ (ऊना)। दो दिन से नगर में बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई है। संतोषगढ़ नगर में शनिवार को पूरी रात विद्युत आपूर्ति ठप रही। कई दिनों से संतोषगढ़ नगर में विद्युत बोर्ड की ओर से बिना बताए कट लगाए जा रहे हैं।

नगर के मुख्य बाजार में बिजली की तार की हालत भी खस्ता हो चुकी है। बाजार में जगह-जगह लगे बिजली की तारों के नंगे जोड़ हादसों को न्योता द रहे हैं, वहीं बिजली की तारों के नंगे जोड़ों हादसों को न्योता दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार संतोषगढ़ नगर के पुराने बस स्टैंड के पास बारिश के चलते बिजली की तारों में स्पार्किंग होने केबल जल गई। विद्युत बोर्ड के ट्रांसफार्मर की केवल जलने से संतोषगढ़ नगर के कई अधिकांश हिस्से में विद्युत आपूर्ति पूरी रात ठप रही।
विज्ञापन


बिजली न होने से नगर के लोगों को रात भर जाग कर गुजारनी पड़ी। स्थानीय लोगों देव राज, सरवण कुमार, रोहित, विकास, मोहित, नितिश, विनोद आदि का कहना है कि विद्युत बोर्ड की ओर से लगाए जा रहे अघोषित कटों से नगर के लोगों के साथ-साथ दुकानदारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली कटों से दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। विद्युत बोर्ड के एसडीओ यशविंद्र सिंह का कहना है कि रात को बारिश के चलते स्पार्किंग होने से ट्रांसफार्मर की केवल जल गई थी। इससे रात को बिजली बंद रही। एसडीओ ने कहा कि सुबह के समय विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर केवल को ठीक करके विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी थी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed