फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   गांवों में विकास को 5.12 करोड़ मंजूर

गांवों में विकास को 5.12 करोड़ मंजूर

Fri, 14 Sep 2018 10:03 PM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
गांवों में विकास को 5.12 करोड़ मंजूर
satpal satti

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। सनौली गांव के सामुदायिक भवन में सनोली, मजारा, मलूकपुर, बीनेवाल, पूना, अजौली व छतरपुर ढाडा की बैठक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती की अध्यक्षता में हुई।

उनके साथ लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन भूपेंद्र सिंह देहल, एसडीओ शमिंद्र चौधरी, जेई राकेश कुमार भी मौजूद रहे। सतपाल सत्ती ने बताया इन गांवों की सड़कों को चौड़ा करने और नई सड़कें और नाले बनवाने के लिए उन्होंने 5 करोड़ 12 लाख रुपये सरकार से मंजूर करवाए हैं। बैठक का आयोजन इसलिए करवाया गया ताकि अधिकारियों और लोगों में सीधा संवाद करवाकर लोगों की जरूरत के हिसाब से पैसे को सड़कों के निर्माण में खर्च किया जाए।
विज्ञापन


वर्ष 2008 में भी सत्ती ने भाजपा सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को यहां बुलाकर एक करोड़ 44 लाख रुपये से इन गांवों की सड़कों को बनाया तथा 2 नये रास्तों का निर्माण करवाया था। अब 5 करोड़ 12 लाख रुपये मंजूर होने से लोग खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती का धन्यवाद किया है। इस मौके पर भाजपा ऊना मंडल उपाध्यक्ष राजेश कौशल, सनोली के प्रधान राम कुमार धीमान, उप प्रधान गुरनैव ढिल्लों, पूर्व प्रधान गुरदास राम दीवान, राजिंद्र सिंह, उपाध्यक्ष युवा मोर्चा महेश मंगू, प्रधान मजारा गुरदेव कौर, पूर्व प्रधान मजारा कुलदीप संधू, उप प्रधान मजारा संतोख सिंह, बीडीसी सदस्य हरजाप सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य सतवीर सिंह, भाजपा मंडल सदस्य शिशु कौशल, प्रधान मलूकपुर हरदयाल सिंह झज्ज, बीनेवाल के पूर्व प्रधान अमरीक ढिल्लों, उपप्रधान बीनेवाल पूना जीत सिंह, पूर्व प्रधान शीतल सिंह, ललित रीहल, रमेश दीवान, संतोख दूड़का, बचित्र सिंह, शाम भारद्वाज, जसवीर सिंह, धनी राम, गोल्डी कैंथ, गुरचैन सिंह, रामपाल कैंथ, सुनील कौशल, रमन कांत, कुलविन्द्र सिंह, कुलवंत राणा, बलजिंद्र सिंह मार्केट कमेटी प्रधान सनोली, राम कृष्ण छतरपुर ढाडा प्रधान, अवतार चंद, मनु शर्मा, राजीव अजौली आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed