{"_id":"5b7c15d842c79246462547cd","slug":"171534858712-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन न मिलने पर भड़के कामगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन न मिलने पर भड़के कामगार
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अंब (ऊना)। हिम सिलेंडर वर्कर यूनियन अंब के कामगारों ने वेतन न मिलने पर कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इंटक प्रधान जनकराज की अध्यक्षता में कामगारों ने रोष प्रदर्शन करते हुए फैक्टरी के बाहर धरना दिया। उन्होनें चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के भीतर वेतन न दिया तो मजदूर सड़कों पर उतरने के लिए विवश हो जाएंगे। वे एसडीएम अंब और उपायुक्त कार्यालय का घेराव करने से गुरेज नहीं करेंगे। इसके लिए प्रशासन जिम्मेवार होगा।
जनक राज ने कहा कि हिम सिलेंडर फैक्टरी अंब के कामगारों को 16 माह में मात्र 2 महीने 20 दिन की पेमेंट मिली है। इसके चलके कामगार परेशान हैं। कामगार कर्ज लेकर परिवार का गुजारा कर रहे हैं। काफी मजदूर अपने भविष्य निधि से पैसा निकालकर कर्ज चुकता कर रहे हैं। कामगार अवसाद और तनाव में जीने को विवश हैं।
विज्ञापन
कामगारों ने आर्थिक शोषण की शिकायत श्रम विभाग और प्रशासन से भी की है। मामले को लेकर कोर्ट में भी क्लेम किया गया, जिसके बाद तीन माह की पेमेंट कर दी। इसके बाद फिर से अप्रैल, मई, जून और जुलाई की पेमेंट रोक ली है। इसकी शिकायत कामगारों ने फिर से श्रम विभाग, उपायुक्त ऊना, एसडीएम अंब, उद्योगमंत्री, स्थानीय विधायक से भी की। लेकिन प्रशासन द्वारा किसी प्रकार से कोई उचित कदम न उठाने की वजह से कंपनी अपनी मनमर्जी कर रही है।
विज्ञापन
श्रम विभाग ने पुन: केस फाइल करने की सलाह दी। लेकिन आर्थिक तंगी के चलते कामगार अब केस का खर्च उठाने में पूरी तरह असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि मजदूर भविष्य को लेकर चिंतित हैं। आर्थिक तंगी के चलते मजदूर मरने की कगार पर पहुंच गया है। अब समस्त मजदूरों ने मिलकर करो या मरो का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि मजदूरों को एक सप्ताह के भीतर वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है, तो समस्त मजदूर रोड पर उतर आएंगे। इस अवसर पर इंटक उपप्रधान सादिक मोहम्मद, सचिव रविंद्र कुमार, रंजीत, फकीर चंद, विनोद, अशोक कुमार, तालीब हुसैन, रवि कुमार, शम्मी और जाद मोहम्मद भी मौजूद रहे।