{"_id":"5b6c748b4f1c1b8d3e8b5fe9","slug":"171533834379-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कल
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगरेट विस क्षेत्र से 500 कार्यकर्ता जाएंगे सम्मेलन में
दौलतपुर चौक (ऊना)। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 11 अगस्त को तृषमा होटल ऊना में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। गगरेट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलवंत परमार एवं महासचिव वेद प्रकाश पराशर ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश की प्रभारी और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की महासचिव रजनी पाटिल रहेंगी। जबकि इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पंजाब से विधायक गुरकीरत सिंह कोटली, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि गगरेट विस क्षेत्र से 500 से ऊपर कार्यकर्ता ऑल इंडिया कांग्रेस के सचिव राकेश कालिया की अगुवाई में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि सभी कार्यकर्ता 11 अगस्त की सुबह भंजाल में एकत्रित होंगे और वहीं से एक काफिले के रूप में ऊना को रवाना होंगे।