फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   मेधावियों को पुरस्कारों से नवाजा

मेधावियों को पुरस्कारों से नवाजा

Thu, 07 Dec 2017 10:57 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
मेधावियों को पुरस्कारों से नवाजा

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
रावमापा ऊना बाल में वार्षिक समारोह मनाया गया। इस समारोह में बतौर मुख्यातिथि समाजसेवी एमवी सिंह ने शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य वत्सला बंसल ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति प्रज्वलित कर किया गया। प्रधानाचार्य ने मुख्यातिथि को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। स्कूल प्रधानाचार्य ने वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट सभी के समक्ष रखी।

मुख्यातिथि एमबी सिंह ने भिन्न-भिन्न सामाजिक, राष्ट्रीय और बच्चों पर प्रभाव डाल रहे नशे के मुद्दे पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि नशा माफिया युवाओं को अपना शिकार बना रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेने की प्रेरणा दी। मुख्यातिथि ने स्कूल को एक वाटर कूलर और मेधावियों में दसवीं में पहला स्थान पाने वाले रिशेष कटोच को पांच हजार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल के कल्याण के लिए 51 हजार की राशि दी। इस अवसर पर सोमलाल धीमान, डीपी शर्मा, सुरेश शर्मा, जिला प्रारंभिक उपशिक्षा निदेशक कार्यालय से जिला साइंस सुपरवाइजर संदीप कटवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इन्हें दिए गए पुरस्कार
पुरस्कार पाने वालों में शैक्षणिक क्षेत्र से छठी कक्षा से विशाल कुमार, रिशि पाल, गौरव कुमार, सातवीं कक्षा से चंद्रभान, अमरजीत, अभिषेक कुमार, आठवीं कक्षा से राहुल शर्मा, कार्तिक चौधरी, जतिन चौहान, नवमी कक्षा से सौरव, विजय कुमार, भूपिंद्र, दसवीं कक्षा से रित्विक, गुरदीप चौधरी, शमशेर सिंह, जमा एक कक्षा से मनमोहन, विजय, प्रिंस, अश्मित शर्मा, साहिल, लखवीर सिंह, दीपक कुामर, अनुज कुमार, नितिन, जमा दो कक्षा से नीरज कुमार, रमनदीप, सूरज कुमार को पुरस्कृत किया गया। बेस्ट अटेंडेंस अवार्ड पाने वालों में आकाश, शिव कुमार, रिशि पाल, मोहम्मद अशफाक, कृष शर्मा, अमन कुमार, मुनीष कुमार, विवेक कुमार, आशीष कुमार, हर्ष, गुरदीप, रित्विक, अंकुश, राजन, विशाल, दीपक और पंकज शामिल हैं। एनएसएस से अनुज व गोपाल, एनसीसी से जगजीत को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed