फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   अस्पताल की अनियमितताओं पर एमडी तल्ख

अस्पताल की अनियमितताओं पर एमडी तल्ख

Thu, 07 Dec 2017 10:58 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल की अनियमितताओं पर एमडी तल्ख

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में वीरवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एमडी पंकज राय ने अनियमितताओं को लेकर खूब तल्खी दिखाई। पंकज राय और उनकी टीम ने विभिन्न मुद्दों को लेकर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में शुरू होने वाली डायलिसिस सुविधा का जायजा लिया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में लगाए वाहनों का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने अभियान में लगाए वाहनों में कई तरह की अनियमितताएं भी पाईं। इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी कर चालकों की खिंचाई भी की। एमडी पंकज राय ने स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चल रहे वाहनों के चालकों को मौके पर बुलाया। वहीं मौके पर देरी से पहुंचे चालकों को उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों के सामने फटकार लगाई। वहीं गाड़ियों की आरसी, चालकों के लाइसेंस, इंश्योरेंस सहित अन्य दस्तावेजों को चेक किया।
विज्ञापन


एमडी पंकज राय ने अस्पताल में दीवारों पर टंगे बोर्डों में अस्पताल में नई निशुल्क मिलने वाली दवाओं के बोर्ड लगाने के आदेश भी दिए। पंकज राय ने कहा कि वह डायलिसिस सुविधा को जल्द शुरू करने के लिए अस्पताल पहुंचे। इस दौरान जहां कुछ अन्य मुद्दों को लेकर निरीक्षण किया गया वहीं, वाहनों के रिकार्ड और लॉग बुक भी कब्जे में लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर सभएएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच, एमएस डॉ. भारत भूषण कटोच, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. निखिल, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सिद्धू, डॉ. पीएस राणा, स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed