{"_id":"5a2692a64f1c1b4c528b7889","slug":"171512477350-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय टीम के लिए खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय टीम के लिए खिलाड़ी चयनित
Updated Tue, 05 Dec 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
ऊना इंदिरा मैदान में क्रिकेट का ट्रायल आयोजित
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
प्रदेश अंतर जिला सीनियर एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जिला ऊना सीनियर क्रिकेट टीम का मंगलवार को चयन हुआ। इंदिरा मैदान ऊना में हुए ट्रायल में जिला भर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें 23 खिलाड़ियों को सिलेक्ट किया गया। जिला क्रिकेट संघ ऊना के प्रधान मदन पुरी ने बताया कि चयनकर्ता राज कुमार, अशोक ठाकुर और राहुल शर्मा ने खिलाड़ियों का चयन किया।
चयनित टीम में बतौर बल्लेबाज पुनीत सैणी, अमित कुमार, राघव आंगरा, नितिन शर्मा, पूर्व, पृथ्वी, प्रियांशु, अंकित कलसी, अभिनंदन कालिया और रवि कुमार शामिल है। वहीं विकेट कीपर गौरव कुमार और अंकुश बैंस को चयनित किया गया है। मध्यम गेंदबाजी के लिए सिद्धार्थ, महेश ठाकुर, खुशपाल सिंह, शिवम पुरी, हरदीप बैंस और रोहित वालिया को चुना गया है।
विज्ञापन
स्पिनर के रूप में अंकुश बेदी, राजन राणा, करण महाजन, राघव बाली और विपुल शर्मा को चुना गया है। मदन पुरी ने बताया कि चयनित टीम का कैंप आयोजित किया जाएगा। इसके बाद टीम 13 दिसंबर से अंतर जिला सीनियर एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन