फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   श्याम लाल को सौंपी अध्यक्ष पद की कमान

श्याम लाल को सौंपी अध्यक्ष पद की कमान

Wed, 28 Jun 2017 10:15 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
श्याम लाल को सौंपी अध्यक्ष पद की कमान
ऊना। एक्ससर्विस मैन कांग्रेस कमेटी ब्लॉक ऊना की कमेटी का गठन कर लिया गया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने तत्काल प्रभाव से कार्यकारिणी में पदाधिकारियों को नियुक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य सतपाल सिंह रायजादा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय ऊना में नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को फूल मालाओं के साथ सम्मानित किया गया। एक्ससर्विस मैन कांग्रेस कमेटी ब्लॉक ऊना के प्रधान पद के लिए श्यामलाल को नियुक्त किया गया है। जबकि, उपप्रधान पद के लिए सुरजीत सिंह राणा और प्रेम लाल सिंह को कार्यभार सौंपा गया है। महासचिव धर्म देव, सचिव हरमेश चंद और सविता देवी को मनोनीत किया गया। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर चूड़ सिंह राणा को नियुक्ति दी गई है। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्यों में पवन कुमार राणा, राजिंद्र कुमार, इंद्रजीत सिंह, श्याम लाल, निर्मला देवी, सुदेश, तृप्ता, सृजीवना, सुलिंद्र सिंह राणा, रमेश कुमार, रामजी दास, चरणजीत सिंह, मलूक सिंह, अजमेर सिंह देहलां, अशोक कुमार, मेजल सिंह को मनोनीत किया गया है। पीसीसी सदस्य सतपाल रायजादा ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को नियुक्ति पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कमेटी से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। दावा किया कि आने वाले विस चुनाव में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनेगी। यह कमेटियां ग्रामीण स्तर पर लोगों के बीच जाकर काम करेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस से जुड़े हर कार्यकर्ता को विशेष सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने सत्ता में आने के बाद अपना असली चेहरा दिखा दिया है। जीएसटी को लागू कर व्यापारियों और आम जनता को लूटने का प्रयास किया जा रहा है। रायजादा ने कहा कि विस चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देगी। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हजारी लाल धीमान, पूर्व ब्लॉक प्रधान निशान सिंह, बहडाला ग्राम पंचायत की प्रधान सोनिया राणा, रविंदर सैणी, प्रवक्ता वरुण पुरी, राजेश पुरी, गौरव कुमार, सोम सिंह अटवाल, राज कुमार, मुकेश, सुरेंद्र, विजय सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed