{"_id":"5cbdf73cbdec2213fe5d4a97","slug":"161555953468-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनोखे अंदाज में 5 हजार लोग देंगे मतदान का संदेश 15-47-34","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनोखे अंदाज में 5 हजार लोग देंगे मतदान का संदेश 15-47-34
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत 26 अप्रैल को ऊना में बड़ा आयोजन किया जाने वाला है। इस कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधियों व विभागों के अधिकारियों के साथ सोमवार को बैठक की।
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि लगभग 5 हजार स्कूली बच्चे और अलग-अलग विभागों के कर्मचारी मानव शृंखला के रूप में भारत का नक्शा बनाएंगे और मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे ऊना के इंदिरा स्टेडियम में शुरू होगा। इसका शुभारंभ राष्ट्रीय गीत के साथ होगी। इसके बाद उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति लोगों को मतदान की शपथ दिलाएंगे। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 25 अप्रैल को एक बार रिहर्सल भी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करना है। चुनाव की घोषणा के बाद से ही जिला में व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान छेड़ा गया है। इसके अंतर्गत कई कार्यक्रम पहले भी किए जा चुके हैं। पंचायतों और विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से वोटरों को जागरूक किया गया है। ये अभियान अभी आगे भी जारी रहेगा। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अरिंदम चौधरी, डीएसपी अशोक वर्मा, डाइट ऊना के प्रिंसिपल देवेंद्र चौहान, उप निदेशक (प्रारंभिक) संजय कुमार गुप्ता सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।