{"_id":"5cbca101bdec220c2c2a2ec3","slug":"161555865857-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्मल ठाकुर बने विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्मल ठाकुर बने विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। विश्व हिंदू परिषद ने बीएड कालेज समूरकलां में धर्म रक्षा निधि अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजन शर्मा ने की। इस अवसर पर मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष लेखराज राणा, उपाध्यक्ष रघुनाथ और सहमंत्री सुनील जसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस दौरान विश्व हिंदू परिषद जिला ऊना का अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष मनोनित किया। सर्वसम्मति से निर्मल ठाकुर को विश्व हिंदू परिषद का जिला अध्यक्ष बनाया गया, जबकि विजय को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। धर्म रक्षा निधि अर्पण कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष लेखराज राणा ने विश्व हिंदू का इतिहास बताया। इसके अलावा लोकतंत्र के राष्ट्रहित में वोट डालने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी को अपने मत का प्रयोग देश का भविष्य चुने। उन्होंने
कहा कि हमारा लक्ष्य शत-प्रतिशत वोट का है।
उन्होंने कहा कि देश की मजबूती के लिए मतदान जरूरी है। ऐसे में सभी नागरिकों को अपना मत प्रयोग करना चाहिए। लेखराज राणा ने कहा कि देश के गौरव को बढ़ाने का काम वर्तमान समय में हुआ है। ऐसे में भारत बार पुन: विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर हो, इसके लिए हम सबको अपना सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद मतदाता जागरूकता के लिए कार्यक्रम चला रही है। इससे लोकतंत्र को मजबूत करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन बजरंग दल के प्रांत अध्यक्ष तुषार डोगरा ने किया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अमित मोदगिल, सहमंत्री संदीप, दुर्गावाहिनी संयोजिका सोनिया ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।