फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   इंदिरा मैदान ऊना में 12 से 22 तक सेना भर्ती

इंदिरा मैदान ऊना में 12 से 22 तक सेना भर्ती

Fri, 11 Jan 2019 09:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
इंदिरा मैदान ऊना में 12 से 22 तक सेना भर्ती
इंदिरा मैदान में सेना भर्ती आज से
विज्ञापन

भर्ती रैली को लेकर सेना ने पूरी की तैयारी, पहले दिन बिलासपुर के युवा दिखाएंगे दमखम
बिना एडमिट कार्ड भर्ती स्थल पर नहीं होगी एंट्री
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। इंदिरा स्टेडियम में 12 से 22 जनवरी तक चलने वाली सेना भर्ती रैली को लेकर सेना ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके लिए लगभग 200 सदस्यों का स्टाफ तैनात किया गया है। सेना भर्ती में ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के लगभग 23 हजार युवक हिस्सा लेंगे। इसमें वही शामिल हो पाएंगे जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया है। बिना एडमिट कार्ड भर्ती स्थल पर किसी की एंट्री नहीं हो पाएगी। पहले दिन शनिवार बिलासपुर जिले के युवा प्रतिभा दिखाएंगे।
सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल सतीश कुमार ने कहा कि इंदिरा स्टेडियम ऊना में 12 से 22 जनवरी तक ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिला के युवाओं के लिए आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि रैली में प्रतिदिन लगभग 35 सौ युवा भाग लेंगे। भर्ती स्थल पर भर्ती प्रक्रिया की शत-प्रतिशत निगरानी के लिए 25 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे । उन्होंने आवेदकों का आह्वान किया है कि अभ्यर्थी ऑनलाइन एडमिट कार्ड, सभी मूल प्रमाण पत्र एवं उनकी दो-दो छाया प्रतियां और 20 रंगीन फोटो भर्ती स्थल पर अपने साथ लाना सुनिश्चित करें। भर्ती रैली सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक तकनीकी, सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर तकनीक, सैनिक ट्रेड्समैन और सैनिक नर्सिंग सहायक के पदों के लिए आयोजित की जा रही है। कर्नल सतीश ने कहा कि भर्ती रैली में आने वाले युवा एजेंटों के झांसे में न आएं। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। इसके लिए भर्ती स्थल में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

युवाओं को ठहरने के लिए लगाए टेंट
इस बार सेना ने भर्ती स्थल पर युवाओं के ठहरने के लिए व्यवस्था की है। इसके लिए स्वीमिंग पूल के पास बाकायदा टेंट लगाया गया है। जहां रात को युवा ठहर सकेंगे। इसके अलावा भर्ती स्थल पर खानपान का स्टाल भी लगेगा। जहां भर्ती रैली में आने वाले युवाओं को शहर के ढाबों से सस्ता खाना मिलेगा। इसके लिए सेना ने एक कॉन्टेक्ट किया है। जो भर्ती स्थल पर युवाओं को सस्ते दरों पर खाना मुहैया करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed