{"_id":"5aa68a384f1c1bb8758b5036","slug":"161520863800-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल बचाने को खेतों के किनारे हाई वोल्टेज करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल बचाने को खेतों के किनारे हाई वोल्टेज करंट
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गगरेट(ऊना)।
क्षेत्र में कुछ किसान गेहूं की फसल को लावारिस मवेशियों से बचाने के लिए रात के समय खेतों के किनारे बाड़ के साथ हाई-वोल्टेज करंट छोड़ रहे हैं। हाई वोल्टेज करंट से पशुओं को खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि करंट मवेशी या इंसान की जान भी ले सकता है।
कई लोग विद्युत बोर्ड के तारों से अवैध रूप से तार जोड़ कर करंट छोड़ बिजली बोर्ड और सरकार को चूना भी लगा रहे हैं। लावारिस मवेशियों, मजंगली जानवरों के साथ-साथ आम आदमी की जिंदगी से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली बोर्ड को भी इसकी जानकारी है लेकिन रसूखदारों पर वह भी कार्रवाई से कतरा रहा है।
विज्ञापन
सामाजिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने सरकार से मांग की है कि किसानों की फसल को आवारा पशुओं से बचाने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम किया जाए। बिजली विभाग बोर्ड खेतों में करंट लगाए जाने की वारदातों पर नजर रख कार्रवाई करे।
विज्ञापन